11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeखेलकोहली-साल्ट नहीं राजस्थान के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने कर दिया बड़ा खेल......

कोहली-साल्ट नहीं राजस्थान के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने कर दिया बड़ा खेल… टी20 में ‘ट्रिपल सेंचुरी’

Published on

जयपुर:

आईपीएल 2025 के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को आरसीबी ने 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 4 विकेट खोकर 173 रन बोर्ड पर लगाए थे। जवाब में आरसीबी की टीम ने 17.1 ओवर में ही एक विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। इस मैच में आरसीबी के लिए खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऐसा रिकॉर्ड दूसरे किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज के नाम नहीं है।

भुवी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
भुवनेश्वर कुमार टी20 क्रिकेट में 300 मैच खेलने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में हासिल की। भुवनेश्वर ने टी20 फॉर्मेट में 24.90 की औसत से 315 विकेट लिए हैं। वह अभी आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। भले ही उन्हें ज्यादा विकेट नहीं मिले हैं, लेकिन उन्होंने रनों की गति को रोकने में सफलता पाई है।

लिस्ट में पंड्या और बुमराह भी
हार्दिक पंड्या 292 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह ने 234 मैच खेले हैं। राजस्थान के खिलाफ मैच में आरसीबी ने अपनी ‘ग्रीन जर्सी’ पहनी थी। मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिया। इस अनुभवी खिलाड़ी ने टी20 फॉर्मेट में 24.90 की औसत से 315 विकेट लिए हैं। यह आंकड़ा उनकी गेंदबाजी की क्षमता को दर्शाता है।

हार्दिक पांड्या 291 मैचों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वह एक स्टार ऑलराउंडर हैं और मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। जसप्रीत बुमराह, जो कि बेहतरीन तेज गेंदबाोजों में से एक हैं, उन्होंने 234 T20 मैच खेले हैं।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...