9.7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलटीम इंडिया में अब चार कप्तान हो गए, रोहित के बाद किसे...

टीम इंडिया में अब चार कप्तान हो गए, रोहित के बाद किसे मिलेगी कुर्सी, टेस्ट में तो हालत बदतर

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम में अब चार कप्तान हो चुके हैं। वनडे और टेस्ट की कप्तानी रोहित शर्मा संभालते हैं। टी-20 में कई बार रोहित की गैरमौजूदगी में हार्दिंक पंड्या को जिम्मेदारी मिलती है। एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। इसके अलावा श्रीलंका में जारी एमर्जिंग एशिया कप में इंडिया ए का कप्तान यश ढुल को बनाया गया है, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन भी हैं। इतना ही नहीं ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल सरीखे कई युवा प्लेयर्स भी विकल्प के रूप में देखे जाते हैं। शायद यही कारण है कि बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट के अबतक इस सवाल का जवाब नहीं तलाश पाई है कि 36 साल के रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी कौन होगा?

एक अनार सौ बीमार
भारतीय टीम को इसी साल अपने ही घर पर 50 ओवर का वर्ल्ड कप खेलना है। यह संभवत: रोहित शर्मा का आखिरी विश्व कप भी होगा। इसके बाद बीसीसीआई नया कप्तान चुन लेगी। फिलहाल इस रेस में 29 साल के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का नाम सबसे आगे चल रहा है। वेस्टइंडीज दौरे पर पांच मैच की टी-20 सीरीज उन्हीं की कप्तानी में खेली जाएगी। हार्दिक पंड्या ने अपनी कप्तानी में पहली बार ही आईपीएल खेल रही गुजरात टाइटंस को चैंपियन बना दिया था। जबकि आईपीएल 2023 में भी टीम फाइनल तक पहुंची थी। टीम इंडिया के लिए उन्होंने 11 टी-20 इंटरनेशनल में आठ जीत हासिल की है।

टेस्ट कप्तान तलाशना बड़ी चुनौती
रोहित शर्मा, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे जैसे स्टार प्लेयर्स अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर है। वेस्टइंडीज दौर पर रहाणे को उपकप्तान बनाना भी समझ से परे था। जिस खिलाड़ी को डेढ़ साल तक टीम से बाहर रखा गया। सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया गया, उसे आईपीएल के सिर्फ एक सीजन के बाद टेस्ट टीम में वापसी करवा दी गई। रहाणे ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ठीक-ठीक खेल दिखाया था, लेकिन वेस्टइंडीज में उनका बल्ला खामोश है। साउथ अफ्रीका दौरा उनके लिए अहम है। बीसीसीआई चाह रहा था कि रोहित के बाद रहाणे को एक-दो साल के लिए जिम्मेदारी सौंप दी जाए, तब तक नए प्लेयर तैयार हो जाएंगे, लेकिन ये प्लान भी खटाई में जाते दिख रहा। केएल राहुल खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर हैं। श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह खराब फिटनेस के चलते गायब हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...