18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलकभी जूते के लिए तरसता था, आज ऑस्ट्रेलिया को पिलाया पानी, जिम्बाब्वे...

कभी जूते के लिए तरसता था, आज ऑस्ट्रेलिया को पिलाया पानी, जिम्बाब्वे की जीत के हीरो की अद्भूत कहानी

Published on

22 मई 2021, जिम्बाब्वे का एक क्रिकेटर ट्वीट करता है। इस ट्वीट में वह लिखता है- कोई मौका है हमें स्पॉन्सर मिल सकता है, जिससे हमें हर सीरीज के बाद अपने जूते को चिपकाने के लिए ग्लू की जरूरत न पड़े। इसके साथ एक फोटो भी होती है, जिसमें कुछ जूतों की मरम्मत की जा रही थी। खिलाड़ी ने यह ट्वीट इसलिए किया था क्योंकि उसके पास कोई स्पॉन्सर नहीं था। जिम्बाब्वे के क्रिकेटर को इतने पैसे नहीं मिलते कि वह हर सीरीज के बाद नए जूते ले सके। वह एक ही जूते से तब तक खेलते हैं, जब तक उसकी स्थिति ऐसी हो जाए कि मरम्मत नहीं हो सकती।

कुछ ही घंटों में यह ट्वीट जमकर वायरल हुआ। फिर स्पोर्ट्स वियर ब्रांड प्यूमा ने मदद का हाथ बढ़ाया। उनकी तरफ से ट्वीट पर कमेंट किया गया कि ग्लू को हटाने का समय आ गया है। हम आपको कवर करेंगे। जल्द ही इस खिलाड़ी को कंपनी से कई जोड़ी नए जूते मिल गए। इस खिलाड़ी का नाम था- रेयान बर्ल ।

आप सोच रहे होंगे कि हम आपको यह कहानी क्यों बता रहे हैं। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है। टाउन्सविले में खेल गए वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की पारी 141 रनों पर सिमट गई। टीम के 9 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। इस जीत के हीरो रहे रेयान बर्ल। इस लेग स्पिन ऑलराउंडर ने सिर्फ तीन ओवर की गेंदबाजी में ने 10 रन दिए और 5 बल्लेबाजों को आउट कर दिया। यानी 18 गेंदों पर 5 विकेट, इसमें डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल, एस्टन एगार, मिचेल स्टार्क और जोस हेजलवुड के विकेट शामिल थे। जिम्बाब्वे ने मैच को 3 विकेट से जीता। वनडे क्रिकेट में सिर्फ श्रीलंका के चमिंडा वास ने उनसे कम 16 गेंदों पर 5 विकेट पूरे किए हैं।

पिछले महीने ओवर में जड़े थे 34 रन
यह पहला मौका नहीं है जब रेयान बर्ल अपने खेल की वजह से चर्चा में आए हैं। बात पिछले महीने की ही है। बांग्लादेश की टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर थी। टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में बाएं हाथ के बल्लेबाज बर्ल ने स्पिन गेंदबाज नासुम अहमद की कुटाई कर दी। बर्ल ने नासुम के ओवर में 5 छक्के और एक चौका लगाया। सिर्फ भारत के युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड ने ही टी20 इंटरनेशनल मैच के एक ओवर में उनसे ज्यादा 36-36 रन बनाए हैं।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...