8.5 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeखेलएक तो शर्मनाक हार, ऊपर से ये क्या बोल गए शुभमन गिल…...

एक तो शर्मनाक हार, ऊपर से ये क्या बोल गए शुभमन गिल… प्लेऑफ में क्या होगा?

Published on

अहमदाबाद

आईपीएल 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स ने 83 रन से हरा दिया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम ने 230 रन बोर्ड पर लगाए। जवाब में गुजरात की टीम 147 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस सीजन यह गुजरात की लगातार दूसरी हार है और अब उसके आईपीएल 2025 के टॉप 2 में रहने के चांस थोड़े कम नजर आ रहे हैं। गुजरात के हारने के बाद उनके कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ा बयान दिया है।

हार के बाद बोले शुभमन गिल
शुभमन गिल ने हार के बाद कहा कि पावरप्ले में ही यह मैच हम से दूर चला गया था। गिल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पावरप्ले में ही खेल हमसे दूर चला गया, हम कभी वापस नहीं आ पाए। 230 रनों का पीछा करना हमेशा मुश्किल लक्ष्य होता है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘पहले से ही बाहर हो चुकी टीमों के पास खोने के लिए कुछ नहीं होता और वे पूरी ताकत से खेलते हैं। हम दबाव में शांत नहीं रह पाए और मुझे लगता है कि हम दबाव में आ गए। बीच के ओवरों में रनों पर नियंत्रण रखना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो यह चुनौतीपूर्ण होगा।’

दो मैच में क्यों हारी हैदराबाद?
शुभमन गिल ने आगे कहा, ‘पिछले दो मैचों में हम यहीं चूक गए। (ड्रेसिंग रूम में मूड) यह हमारे लिए बहुत मुश्किल होगा। अच्छी बात यह है कि हमारे पास दो या तीन मैच बचे हैं, इसलिए लड़के मोहाली में खेलने के लिए प्रेरित होंगे। सौभाग्य से, मैं अपने गृहनगर वापस जा रहा हूं… मैंने वहां बहुत क्रिकेट खेला है और यह वास्तव में रोमांचक होने वाला है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...