9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलऐसा सिर्फ रोहित ही बोल सकते हैं... विश्व कप फाइनल में हार...

ऐसा सिर्फ रोहित ही बोल सकते हैं… विश्व कप फाइनल में हार पर दिल खोलकर रख दिया

Published on

सेचुरियन:

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार से अब तक नहीं उबर पाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हुए पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने कहा टेस्ट सीरीज में जीत 2023 क्रिकेट विश्व कप में टीम की हार के दर्द को कम नहीं कर पाएगी, लेकिन रोहित ने अपने मजाकिया अंदाज में यह कहने से भी नहीं चूके कि उनकी टीम ने पिछले कुछ महीनों में बहुत मेहनत की है और वे यहां भी जीतने के हकदार हैं।

26 दिसंबर से सेंचुरियन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले, रोहित से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल में हार के बाद उनकी भावनाओं के बारे में पूछा गया और उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी निश्चित रूप से उस हार से उबरने के लिए बेताब होंगे।

रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमने साउथ अफ्रीका में कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है और अगर हम यहां ऐसा कर पाएंगे तो यह बहुत बड़ी बात होगी। मुझे नहीं पता कि क्या यह विश्व कप हार का दर्द कम कर सकेगा। अगर हम इसे हासिल कर लेते हैं तो यह एक अच्छी बात होगी। इतनी मेहनत की है तो कुछ तो चाहिए हमें।’

साउथ अफ्रीका भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतिम चुनौती बना हुआ है क्योंकि वे प्रोटियाज की धरती पर कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीते हैं। इसके परिणामस्वरूप, रोहित शर्मा और उनकी टीम पर अतिरिक्त दबाव होगा।

रोहित ने यह भी माना कि इन दिनों इतना क्रिकेट हो रहा है कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ना ही पड़ता है। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से हम खेले, आप एक कदम आगे बढ़ने की उम्मीद करते हैं। दुर्भाग्य से, हम ऐसा नहीं कर सके। वह सबसे कठिन हिस्सा था। आपने देखा कि हम 10 मैच कैसे खेल पाए।’उन्होंने कहा, ‘फाइनल में हमने कुछ चीजें ठीक से नहीं की और इसलिए हम हार गए। यह कठिन है, लेकिन जीवन में, क्रिकेट में बहुत कुछ हो रहा है, आपको ताकत ढूंढनी होगी। मुझे बाहर आने में समय लगा, लेकिन आपको आगे बढ़ना होगा।’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...