16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeखेलPAK बल्लेबाज ने आखिरी ओवर में मचाई तबाही, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

PAK बल्लेबाज ने आखिरी ओवर में मचाई तबाही, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published on

शारजाह,

पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप के सुपर-चार में जगह बना ली है. शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम ने हॉन्गकॉन्ग को 155 रनों से करारी मात दी. 194 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए हॉन्ग कॉन्ग की टीम महज 38 रनों पर ही ढेर हो गई. हॉन्ग कॉन्ग की हार का मतलब ये हुआ कि अब भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को फिर धांसू मुकाबला होगा.

मुकाबले के दौरान खुशदिल शाह का जलवा देखने को मिला. चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे खुशदिल ने महज 15 गेंदों पर नाबाद 35 रन ठोक डाले. इस दौरान खुशदिल शाह ने तेज गेंदबाज एजाज खान द्वारा फेंके गए पारी के 20वें ओवर में चार छक्के लगाए. एजाज ने उस ओवर में पांच रन वाइड के तौर पर दिए. यानी कि एजाज के ओवर में कुल 29 रन बने.

एजाज खान ने बनाया ये रिकॉर्ड
29 रन लुटाने के साथ ही एजाज खान ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना लिया है. एजाज खान अब टी20 इंटरनेशनल के 20वें ओवर में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले रिचर्ड नगारवा, रूबेल हुसैन और उस्मान शिनवारी भी टी20 इंटरनेशनल के आखिरी ओवर में 29 रन खर्च कर चुके थे.

जिम्बाब्वे के फास्ट बॉलर रिचर्ड नगारवा ने पिछले साल सितंबर में स्कॉटलैंड, जबकि पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान शिनवारी ने साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था. बांग्लादेश के रूबेल हुसैन की बात की जाए तो उन्होंने दिसंबर 2012 में वेस्टइंडीज के आखिरी ओवर में 29 रन लुटाए दिए थे.

20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले बॉलर (T20I)
29 रूबेल हुसैन vs वेस्टइंडीज, मीरपुर 2012
29 उस्मान शिनवारी vs साउथ अफ्रीका, जोहानिसबर्ग 2019
29 रिचर्ड नगारवा vs स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग 2021
29 एजाज खान vs पाकिस्तान, शारजाह 2022
28 साकिब महमूद vs वेस्टइंडीज, ब्रिजटाउन 2022

ऐसा रहा दोनों टीमों का मुकाबला
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 2 विकेट पर 193 रन बनाए. मोहम्मद रिजवान 57 बॉल पर 78 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं फखर जमां ने 53 रनों का योगदान दिया. हॉन्ग कॉन्ग के लिए एहसान खान ने दोनों विकेट लिए. जवाब में हॉन्ग कॉन्ग महज 38 रन पर ढेर हो गया. कप्तान निजाकत खान ने सबसे ज्यादा 8 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने सबसे ज्यादा चार और मोहम्मद नवाज ने तीन विकेट चटकाए.

155 रनों से जीत का अंतर आईसीसी के किसी फुल मेंबर देश के लिए टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे बड़ा है. श्रीलंका के नाम यह रिकॉर्ड फिलहाल दर्ज है. साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में श्रींलका ने केन्या को 172 रनों से मात दिया था. साथ ही हॉन्ग कॉन्ग के द्वारा बनाया गया 38 रन पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में किसी टीम का सबसे कम स्कोर रहा.

फुल मेंबर साइड के लिए जीत का सबसे बड़ा अंतर (T20I)
172 श्रीलंका vs केन्या, जोहानिसबर्ग 2007
155 पाकिस्तान vs हॉन्ग कॉन्ग, शारजाह 2022
143 भारत vs आयरलैंड, डबलिन 2018
143 पाकिस्तान vs वेस्टइंडीज, कराची 2018
137 इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज, बासेटेरे 2019

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे कम स्कोर
38 हॉन्ग कॉन्ग, शारजाह 2022
60 वेस्टइंडीज, कराची 2018
80 न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च 2010
82 स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग 2018

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...