12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलइन 3 शर्तों पर भारत के आगे झुकने को तैयार हुआ पाकिस्तान,...

इन 3 शर्तों पर भारत के आगे झुकने को तैयार हुआ पाकिस्तान, हाईब्रिड मॉडल में होगा चैंपियंस ट्रॉफी!

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन को लेकर घमासान जारी है। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। मेजबानी को लेकर चल रहे विवाद के कारण ही अभी तक टूर्नामेंट का फाइनल शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इसे लेकर 29 नवंबर को एक मीटिंग की जानी थी, लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया था। वहीं अब एक रिपोर्ट के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर आईसीसी की जो मीटिंग हुई है उसमें पाकिस्तान टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर कराने के लिए मान गया है, लेकिन उसके लिए पीसीबी ने तीन बड़ी शर्तें रख दी है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पूरा विवाद भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान नहीं जाने को लेकर चल रहा है। भारत सरकार ने साफ तौर से यह कह दिया है कि टीम इंडिया किसी भी कीमत पर पाकिस्तान नहीं जाएगी। ऐसे में बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी को न्यूट्रल वेन्यू या फिर हाइब्रिड मॉडल पर कराने की मांग की है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई की इस प्रस्ताव को मानने को तैयार नहीं था, लेकिन अब उसके तेवर थोड़े ढीले पड़ते हुए दिख रहा है।

पाकिस्तान ने रखे हैं तीन बड़ी शर्तें
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीन बड़ी शर्तें रखी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हाइब्रिड मॉडल के लिए मान गया है, लेकिन इसके लिए उसने कुछ शर्तें रखी है।

पहली शर्त- भारतीय टीम क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। इसमें ग्रुप स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल शामिल होगा अगर वे पहुंचते हैं तो। ऐसे में नॉकआउट के सभी मैच दुबई में खेला जाएगा।

दूसरी शर्त- पाकिस्तान ने अपनी दूसरी शर्त में लाहौर को बैकअप होस्टिंग के तौर पर रखा है। इस शर्त के मुताबिक अगर भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो जाता है और वह नॉकआउट दौर में नहीं पहुंच पाता है तो ऐसी स्थिति में सेमीफाइनल और फाइनल किसी भी हाल में पाकिस्तान में होगा।

तीसरी शर्त- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी तीसरी शर्म में यह कहा है कि भविष्य में आईसीसी के किसी भी इवेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत का दौरा नहीं करेगी। पाकिस्तान अपने सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...