14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलपाकिस्तानी क्रिकेटर का छलका दर्द! कहा- भारत में हमें सपोर्ट नहीं मिलेगा,...

पाकिस्तानी क्रिकेटर का छलका दर्द! कहा- भारत में हमें सपोर्ट नहीं मिलेगा, पर…

Published on

इस्लामाबाद,

भारत की मेजबानी में इसी साल 5 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होना है. टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होना है, जो 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

पाकिस्तान सरकार ने भारत दौरे के लिए अपनी टीम को मंजूरी दे दी है. मगर यहां खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये रहेगी कि उन्हें भारत में ज्यादा सपोर्ट नहीं मिल पाएगा. यह बात खुद पाकिस्तान टीम के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान ने भी मानी है.

ज्यादातर पाकिस्तान प्लेयर भारत में नहीं खेले
शादाब ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप खेलना गर्व की बात होती है. मुझे लगता है कि कई खिलाड़ी होंगे जो पहली बार भारत जा रहे होंगे. अभी टीम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन हम उस (एशिया कप) हिसाब से देख सकते हैं. काफी चीजें बदल भी सकती हैं. मुझे लगता है कि पाकिस्तान टीम में जितने भी प्लेयर रिप्लेस किए हैं वो भारत में नहीं खेले हैं.’

शादाब ने कहा, ‘मगर निश्चित तौर पर हमें पता है कि वहां (भारत) हमें दर्शकों का सपोर्ट नहीं मिलेगा. उस लिहाज से हमें मेंटली बहुत स्ट्रॉन्ग होना पड़ेगा. हमारे पास जितने प्लेयर हैं, वो मेंटली स्ट्रॉन्ग हैं, तो यह टूर्नामेंट शानदार होने वाला है.’

‘जो अच्छा खेलेगा वो ही वर्ल्ड कप जीतेगा’
भारत में जाकर प्रदर्शन करने पर शादाब ने कहा, ‘बिल्कुल इस वर्ल्ड कप और पाकिस्तान-भारत मैच की पहले से ही हाइप बन चुकी है. सारे मैच ही भारत में खेलना है, तो वहां एंजॉय करेंगे.’ वर्ल्ड कप जीतने की बात कर कहा, ‘ये तो सोने पर सुहागा हो जाएगा. जो भी टीम आएगी वो टूर्नामेंट जीतने ही आएगी. बात वही है कि बतौर टीम आप कैसे खेलते हैं. आपको हर टीम के साथ खेलना पड़ेगा. हर एक टीम टूर्नामेंट जीतने ही आएगी, लेकिन जो अच्छा खेलेगा वो ही जीतेगा.’

‘भारत से नहीं जीते, तो वर्ल्ड कप जीतना चाहेंगे’
मुख्य प्रतिद्वंद्वी भारतीय टीम को अपने घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा? इस पर शादाब ने कहा, ‘देखिए ये सवाल तो बनता ही नहीं है. आपको पता है कि आप भी चाहेंगे कि जो भी हो आपको इंडिया से तो जीतना ही चाहिए. पूरा पाकिस्तान भी यही चाहता है कि इंडिया से जीतना चाहिए. मेरी पर्सनल राय भी यही है कि निश्चित तौर पर हम इंडिया से जीतना चाहेंगे. इंडिया से नहीं जीत पाते हैं तो हमारा मुख्य लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना होगा.’

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...