26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेल150 छक्के जड़ रहा था पाकिस्तानी सूरमा, स्विंग के सुल्तान भुवनेश्वर ने...

150 छक्के जड़ रहा था पाकिस्तानी सूरमा, स्विंग के सुल्तान भुवनेश्वर ने यूं दिखाई औकात

Published on

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप 2022 में महामुकाबले का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मैच से पहले पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने अपनी प्लानिंग के बारे में बताया था कि रोजाना 150 छक्के प्रैक्टिस कर रहा है, जिससे मैच में 7-8 छक्के लगा सके। जब मैच में मारने का मौका आया तो यह खिलाड़ी 7 गेंदों में निपट गया। छक्का तो छोड़ए वह चौका भी नहीं लगा सका और पाकिस्तान यह मैच 5 विकेट से हार गया।

मैच से पहले किया था बड़ा-बड़ा दावा
मैच से पहले बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम के विध्वंसक बल्लेबाज आसिफ अली का एक वीडियो सामने आया था। उन्होंने दावा किया था कि वह हर रोज 100 से 150 छक्के लगाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि वह एसा इसलिए कर रहे हैं, ताकि इंटरनेशनल मैच के प्रेशर को हैंडल किया जा सके।

कहा था- प्रैक्टिस में लगा रहा हूं 100-150 छक्के
वायरल वीडियो में अली ने कहा था, ‘मैं हर रोज 100 से 150 छक्के लगाने कोशिश कर रहा हूं, ताकि मैच में 5-7 छक्के लग सके। इंटरनेशनल मैच में प्रेशर काफी होता है। जिस बैटिंग क्रम पर मैं उतरता हूं वहां रन बनाने का प्रेशर तो होता ही है। साथ ही T20 के हिसाब से रन गति को भी चलाना होता है। छक्के की प्रैक्टिस से मैच में भी काफी आसानी होती है। आज समय है हार्ड हिटिंग का।’

भुवी ने यूं किया काम तमाम
अब बात करते हैं मैच में क्या हुआ। दरअसल, 7 गेंदों की पारी में आसिफ अली भारत के स्विंग के सुल्तान यानी भुवनेश्वर कुमार के शिकार बने। भुवी ने लेग कटर मारी और आसिफ अली गच्चा खा बैठे। बाकी का काम लॉन्ग ऑफ पर सूर्यकुमार यादव ने किया। आसिफ 7 गेंदों 9 रन बना सके और पाकिस्तान 5 विकेट से हार के लिए मजबूर हो गया।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...