11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेल48 घंटे के भीतर पाकिस्तान का जवाबी हमला! जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे...

48 घंटे के भीतर पाकिस्तान का जवाबी हमला! जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में 10 विकेट से पीटा

Published on

बुलावायो

अबरार अहमद और सलमान आगा की घातक गेंदबाजी के बाद सैम अयूब की दमदार शतकीय पारी से पाकिस्तान ने दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया। मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.3 ओवर में 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके बाद पाकिस्तान ने सैम अयूब और अब्दुल्ला शफीक की बेहतरीन बल्लेबाजी से बिना कोई विकेट गंवाए 148 रन बनाकर 190 गेंद शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तान के लिए मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए सैम अयूब ने 62 गेंद में 113 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में अयूब ने 17 चौके और 3 छक्के भी लगाए। सैम अयूब के अलावा अब्दुल्लाह शफीक ने भी 48 गेंद में 4 चौके की मदद से 32 रनों की दमदार पारी खेली। इस तरह पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है।

गेंदबाजी में भी चमके पाकिस्तान के खिलाड़ी
इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी गेंदबाजी में भी धूम मचा कर रख दी। गेंदबाजी में पाकिस्तान ने अबरार अहमद और सलमान आगा ने खूब कमाल किया। अबरार अहमद ने 8 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा सलमान आगा ने 7 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं सैम अयूब और फैजल अकरम के खाते में एक-एक विकेट आया।

वहीं बात करें जिम्बाब्वे की तो दूसरे वनडे में वह पूरी तरह से फ्लॉप साबित रहे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा डियोन मेयर्स ने 33 और सीन विलियम्स ने 31 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा जिम्बाब्वे खिलाड़ी बैटिंग में बुरी तरह से संघर्ष करते हुए। हालांकि, पहले वनडे मैच में टीम ने दमदार खेल दिखाकर पाकिस्तान को 80 रन से हराया था।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...