8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलरमीज राजा को सबक सिखाने की तैयारी में PCB, अपनी हरकतों से...

रमीज राजा को सबक सिखाने की तैयारी में PCB, अपनी हरकतों से नहीं आ रहे हैं बाज!

Published on

कराची

हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन पद से बर्खास्त किए गए रमीज राजा पर अब बोर्ड बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। पीसीबी ने रमीज राजा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है। रमीज को पीसीबी से बाहर करने के बाद इस पूर्व अध्यक्ष और नई प्रबंधन समिति के बीच वाक युद्ध छिड़ा हुआ है। पाकिस्तान सरकार ने पिछले गुरुवार को रमीज को पीसीबी के अध्यक्ष पद से हटाकर क्रिकेट बोर्ड के संचालन के लिए नजम सेठी की अगुवाई में 14 सदस्यों की समिति नियुक्त की थी।

रमीज ने इसके बाद आरोप लगाया था कि उन्हें अपनी निजी वस्तुओं को लाने के लिए भी बोर्ड के कार्यालय में नहीं आने दिया जा रहा है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को तमाशा करार दिया था और कहा था कि नई समिति के रहते हुए किसी को भी पाकिस्तान क्रिकेट की भलाई की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। सेठी और समिति ने रमीज के बयान को गंभीरता से लेते हुए बयान जारी किया और कहा कि उन्होंने पूर्व कप्तान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखा है।

इंटरनेशनल फोरम रमीज रखेंगे अपनी बात
पीसीबी से हटाए जाने के बाद रमीज राजा काफी निराश हैं। रमीज ने अब इस मुद्दे को इंटरनेशनल फोरम में भी उठाने की मांग की है। रमीज ने हाल ही में अपने यूट्यूब वीडियो में कहा, ‘ऐसा सिर्फ पाकिस्तान में हो सकता है कि आपको सीजन के बीच में पद हटा दिया जाएगा। यह पूरी तरह से अनैतिक है और मैं इस मुद्दे को इंटरनेशनल फोरम तक लेकर जाऊंगा।’उन्होंने कहा, ‘मैंने दुनिया भर में कमेंट्री और अब ऑक्सफोर्ड में लेक्चर देने जाऊंगा। मैं वहां भी उस मामले को रखुंगा। पीसीबी में अचानक नए लोगों की नियुक्ति से कप्तान बाबर आजम समेत पूरी टीम अब दबाव में चुकी है।’

रमीज ने भारत के खिलाफ अपने बयान पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एशिया कप 2023 का आयोजन किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की जो मांग की बिल्कुल गलत है। भारत यह कह सकता था कि वह पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सकता है लेकिन बिना एशियन क्रिकेट काउंसिल के साथ विचार विमर्श किए भारत टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर कराए जाने की मांग कैसे कर सकता है।’बता दें कि रमीज राजा का यह बयान काफी सुर्खियों में रहा था। इसके बाद पीसीबी ने अगले साल ही भारत में होने वाले वनडे विश्व कप से हटने की भी धमकी दी थी।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...