8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलदर्द में हैं पृथ्वी शॉ... टीम इंडिया में नहीं चुने जाने के...

दर्द में हैं पृथ्वी शॉ… टीम इंडिया में नहीं चुने जाने के बाद हुए भावुक, सोशल मीडिया पर उठाया यह कदम!

Published on

नई दिल्ली

श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और इतने वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जा चुका है। इस सीरीज के लिए कई ऐसे कई खिलाड़ी थे जिन्हें टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद थी, जिसमें ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का भी नाम था। हालांकि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की घरेलू सीरीज में मौका नहीं मिला है। लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी की वापसी नहीं होने के कारण वह काफी निराशा हैं, जिसकी झलक उनके सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली है।

दरअसल पृथ्वी ने अपने इंस्टाग्राम से प्रोफाइल फोटो को हटा लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी स्टोरी में एक मोटिवेशनल वीडियो शेयर किया है। अपनी इस स्टोरी में पृथ्वी ने जो पहला वीडियो शेयर किया उसमें कहा गया है कि, ‘मुफ्त में पा लिया वो शख्स, जो मुझे हर कीमत पर चाहिए था।’

वहीं दूसरा वीडियो एक मोटिवेशनल स्पीच है। इस वीडियो में कहा गया कि, ‘कोई मुस्कुरा रहा है तो इसका मतलब ये नहीं है कि जिंदगी में सब सही चल रहा है। प्रॉब्लम ऑटोमेटिक होती हैं।’बता दें कि पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर ये स्टोरी टीम चयन के बाद डाली है। 23 साल के पृथ्वी घरेलू क्रिकेट में लगातार अपने बल्ले से रन बरसा रहे थे और उन्हें उम्मीद थी कि टीम इंडिया में उनकी वापसी होगी लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो पाया।

आखिरी बार पृथ्वी भारत के लिए साल 2021 श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। पृथ्वी टीम इंडिया के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी20 मैच खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 339 रन दर्ज है जबकि वनडे में उन्होंने 189 रन बनाए हैं। वहीं टी20 में उन्हें मैच में मौका मिला था लेकिन उसमें वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...