15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeखेलराजस्थान के घर में पंजाब किंग्स का हल्ला बोल, 11 साल बाद...

राजस्थान के घर में पंजाब किंग्स का हल्ला बोल, 11 साल बाद प्लेऑफ में पहुंचने से बस एक कदम दूर

Published on

जयपुर:

नेहाल वढेरा और शशांक सिंह की सधी हुई बल्लेबाजी के बाद दमदार गेंदबाजी से पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हरा दिया। आईपीएल 2025 के 59वें मैच में जीत के साथ ही पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में पहुंने की अपनी दावेदारी को और ज्यादा मजबूत कर लिया है। पंजाब किंग्स की यह 12 मैचों में से 8वीं जीत है, टीम का एक मैच बारिश के कारण धुल गया था। इस रह बेहतर रन के साथ 17 अंक लेकर पंजाब की अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब साल 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में पहुंचेगी।

राजस्थान के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ शुरुआत की, लेकिन इसके बावजूद टीम 20 ओवर के खेल में 209 रन ही बना पाई।

यशस्वी और जुरेल की कोशिश बेकार
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खोने के लिए कुछ नहीं बचा था। हालांकि, इसके बावजूद यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरा दम लगाया। यशस्वी जायसवाल ने टीम के लिए 25 गेंद में 50 रनों पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अर्शदीप सिंह को पारी के पहले ही ओवर में 22 रन कूट दिए थे। अपनी इस पारी में यशस्वी ने 9 चौके और 1 छक्के भी लगाए थे। टीम के लिए पारी की शुरुआत में यशस्वी को वैभव सूर्यवंशी का भी बेहतरीन साथ मिला था। वैभव ने 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 15 गेंद में 40 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

इसके बाद टीम के लिए ध्रुव जुरेल ने आखिरी ओवर तक उम्मीद को बरकरार रखने की कोशिश की थी, लेकिन वह 31 गेंद में 53 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। राजस्थान की तरफ से ध्रुव जुरेल के अलावा संजू सैमसन ने 20 और शिमरन हेटमायर ने 11 रनों का योगदान दिया। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा हरप्रीत बरार ने तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मार्को जेनसन और अमानतुल्ला ओमरजई के खाते में 2-2 विकेट आया।

पंजाब किंग्स की बैटिंग में शुरुआत रही थी खराब
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने पावरप्ले में गी अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद नेहाल वढेरा और शशांक सिंह के आतिशी अर्धशतकों से पंजाब किंग्स की टीम मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। इन दोनों खिलाड़ियों की फिफ्टी से पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों के खेल में पांच विकेट पर 219 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

पारी में पंजाब की शुरुआत थोड़ी खराब रही और उसने तीन विकेट 34 रन तक गंवा दिए। लेकिन इसके बाद तीन अच्छी साझेदारियों ने पंजाब को 200 के पार पहुंचा दिया। नेहाल ने 37 गेंदों पर 70 रन में पांच चौके और पांच छक्के लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 25 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 30 रन बनाये। शशांक ने 30 गेंदों पर नाबाद 59 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। अमतउल्लाह ओमरजई ने नौ गेंदों पर 21 रन में तीन चौके और एक छक्का मारा।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...