12 C
London
Friday, May 15, 2026
HomeखेलIPL फाइनल से पहले पंजाब के खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान,...

IPL फाइनल से पहले पंजाब के खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, विराट और रोहित की लिस्ट में शामिल

Published on

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। फाइनल में आरसीबी और पंजाब किंग्स की टक्कर होगी। फाइनल से पहले पंजाब किंग्स के एक खिलाड़ी ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। ये कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। मैक्सवेल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के सदस्य थे, लेकिन चोट के कारण वह टीम से बाहर हो गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पिछले 1 महीने में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में।

रोहित शर्मा ने किया टेस्ट से संन्यास
आईपीएल 2025 के बीच भारत के धाकड़ खिलाड़ी रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने टी20 से भी संन्यास लिया था। हालांकि उन्होंने वनडे में खेलने का फैसला जारी रखा है। रोहित शर्मा उन खिलाड़ियों में से हैं जो पिछले 1 महीने में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है।

विराट ने भी लिया टेस्ट से संन्यास
विराट कोहली ने भी पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। विराट ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले रिटायरमेंट की घोषणा की है। ऐसे में इस लिस्ट में विराट कोहली दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने आईपीएल के बीच में संन्यास की घोषणा की है।

ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे से लिया संन्यास
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भी वनडे क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया। आगामी वनडे विश्व कप में वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रमुख सदस्यों में से होने वाले थे, लेकिन अचानक रिटायरमेंट लेकर सबको चकित कर दिया।

33 साल में हेनरी क्लासेन ने लिया संन्यास
साउथ अफ्रीका के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरी क्लासेन ने सिर्फ 33 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। क्लासेन साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में मैदान पर उतर चुके हैं, लेकिन इतनी कम उम्र में उनका रिटायरमेंट लेना हर किसी को हैरान कर रहा है।

मार्कस स्टोइनिस भी किया था हैरान
ऑस्ट्रेलिया के ही युवा ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने भी हाल ही में वनडे क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर सबको हैरान करने का काम किया। स्टोइनिस भी मैक्सवेल की तरह वनडे विश्व कप में खेलने के प्रबल दावेदार थे, लेकिन किसी उन्होंने सबको चौंकाते हुए संन्यास की घोषणा कर दी।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...