10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeखेलकेकेआर के सामने राजस्थान ने किया सरेंडर, डिफेंडिंग चैंपियन को 18वें सीजन...

केकेआर के सामने राजस्थान ने किया सरेंडर, डिफेंडिंग चैंपियन को 18वें सीजन में मिली पहली जीत

Published on

गुवाहाटी

क्विंटन डिकॉक की दमदार अर्धशतकीय पारी से कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के छठे मैच में राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया। मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में केकेआर ने 17.3 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर मैच को अपने नाम किया। केकेआर की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने 61 गेंद 97 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के भी लगाए।

केकेआर और राजस्थान के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। राजस्थान के लिए यह उसका होम ग्राउंड भी है। हालांकि, अपने घरेलू मैदान पर भी राजस्थान की किस्मत नहीं चमकी और इस सीजन में उसे बैक टू बैक दो हार का सामना करना पड़ा है। वहीं केकेआर की टीम ने आरसीबी के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में मिली हार के बाद इस जीत से दमदार वापसी कर कर ली है।

धीमी पिच दोनों टीमों के लिए बैटिंग रही मुश्किल
गुवाहाटी के इस मैदान पर केकेआर और राजस्थान दोनों के लिए बल्लेबाजी काफी मुश्किल रही। पहली पारी में जहां केकेआर के गेंदबाजों ने दमदार खेल दिखाया और राजस्थान को एक-एक रन बनाने के लिए तरसाया था। वहीं दूसरी पारी में केकेआर के लिए रन बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हालांकि, केकेआर बल्लेबाजों ने क्रीज धैर्य दिखाया जिससे उन्होंने आराम से 152 रनों के लक्ष्य को हासिल किया। राजस्थान की तरफ से वानिंदु हसरंगा एकमात्र ऐसे बॉलर थे, जिन्हें सफलता मिली थी। हसरंगा ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को एलबीडब्ल्यू आउट किया था। वहीं मोइन अली रन आउट हुए थे।

राजस्थान की बल्लेबाजी में शुरुआत रही थी खराब
कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल मुकाबले में बुधवार को 20 ओवर में नौ विकेट पर 151 रन पर रोक दिया। कोलकाता की तरफ से वैभव अरुणा, हर्षित राणा, मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके जबकि स्पेंसर जॉनसन ने एक विकेट लिया। उन्होंने राजस्थान के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया।

राजस्थान की तरफ से ध्रुव जुरेल ने 28 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे सर्वाधिक 33 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 24 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 29 रन बनाए जबकि कप्तान रियान पराग ने 15 गेंदों पर तीन छक्के उड़ाते हुए 25 रन बनाये। जोफ्रा आर्चर ने निचले क्रम में सात गेंदों में दो छक्के लगाकर 16 रन बनाये और राजस्थान को 150 के पार पहुंचाया।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस...

भोपाल में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सरकार के खिलाफ उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

भोपाल।राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य...

मिलावटखोरों पर सख्ती दर्जनों सैंपल जब्त

भोपाल।राजधानी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए...

More like this