13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेललाइव टीवी पर फिसली रमीज राजा की जुबान, बाबर आजम के लिए...

लाइव टीवी पर फिसली रमीज राजा की जुबान, बाबर आजम के लिए ये क्या कह दिया!

Published on

कोलंबो

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व प्रमुख रमीज राजा ने बाबर आजम की तारीफ में कुछ ज्यादा ही बोल गए। पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर श्रीलंका में चल रहे लंका प्रीमियर लीग 2023 अभियान में कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में बाबर ने शतकीय पारी खेली। इसी मैच में कमेंट्री के दौरान रमीज राजा ने ऐसा कमेंट किया, जो हर किसी की समझ से परे था।

बाबर से शादी करना चाहते हैं रमीज राजा
रमीज राजा लीग में कमेंट्री कर रहे हैं। बाबर आजम जब क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे तो रमीज अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पाए। उन्होंने कमेंट्री में बोला- बाबर की क्लास अलग है। आपको ऐसी परिस्थिति में ऐसा ही खिलाड़ी चाहिए, जो लंबा खेले। मैं उनसे प्यार करता हूं, उनसे शादी करना चाहता हूं।’ उनके इस बयान का क्लिप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बाबर का 10वां टी20 शतक
बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाया। वह 10 या उससे ज्यादा टी20 शतक लगाने वाले क्रिस गेल के बाद दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए तीन शतक ठोके हैं। इंग्लैंड की टी20 ब्लास्ट और पाकिस्तान के नेशनल टी-20 कप में उनके बल्ले से दो-दो शतक निकले हैं। पाकिस्तान सुपर लीग और लीसेस्टरशायर के खिलाफ एक टूर मैच के दौरान भी उन्होंने मारा है। अब लंका प्रीमियर लीग में भी उनका शतक हो गया है। इस तरह बाबर के इस फॉर्मेट में 10 शतक हो गए हैं।10 शतक लगाने के बाद भी बाबर क्रिस गेल से काफी पीछे हैं। गेल के नाम इस फॉर्मेट में 22 शतक हैं। उनसे आगे निकलने के लिए बाबर को अभी 13 और शतक बनाने पड़ेंगे। जो आसान नहीं होने वाला है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...