13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeखेलRCB के गेंदबाज ने सिर्फ 18 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी, गेंद से...

RCB के गेंदबाज ने सिर्फ 18 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी, गेंद से भी बरसाया कहर

Published on

पल्लेकेले

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। चाहे वो विराट कोहली हों या फिर ग्लेन मैक्सवेल। गेंदबाजी में वानिंदु हसरंगा हों या जोश हेजलवुड। ये बात अलग है कि टीम अभी तक खिताब नहीं जीत पाई है। लेकिन उनके खिलाड़ी आईपीएल के साथ ही दुनिया भर की लीग में कमाल करते हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिल रहा है। आरसीबी के लिए खेलने वाले श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने अपनी घरेलू लंका प्रीमियर लीग में बैट के साथ ही गेंद से धमाका लिया है।

हसरंगा ने 18 गेंद पर ठोकी फिफ्टी
बी-लव कैंडी की कप्तानी कर रहे वानिंदु हसरंगा ने गाले टाइटंस के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया। 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हसरंगा ने 27 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के मारे। यह लंका प्रीमियर लीग के इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी है। वहीं लीग के इतिहास में किसी भी श्रीलंकाई खिलाड़ी के बल्ले से निकला यह सबसे तेज अर्धशतक भी है। उन्होंने पिछले मुकाबले में भी जफना किंग्स के खिलाफ तीसरे नंबर पर उतरकर उन्होंने 22 गेंदों पर 52 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

गेंद से भी किया कमाल
बल्ले के बाद हसरंगा ने गेंदबाजी में भी कमाल किया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज लसिथ क्रूसपुले को आउट किया। इसके बाद शाकिब अल हसन को भी चलता किया। अपने आखिरी ओवर में भी उन्होंने दो विकेट लिए। 3.4 ओवर के स्पेल में उन्होंने 17 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया।

89 रनों से जीती टीम
पहले बल्लेबाजी करते हुए बी-लव कैंडी ने 5 विकेट पर 203 रन बनाए। इस सीजन पहली बार किसी टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए। गाले टाइटंस की टीम 17वें ओवर में 114 रनों पर आउट हो गई। लाहिरु समरकून ने सबसे ज्यादा 36 रनों का योगदान दिया। हसरंगा के अलावा नुवान प्रदीप ने 3 विकेट लिए।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...