8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलआईपीएल में अनसोल्ड रहे, अब काउंटी क्रिकेट में बनाया गेंदबाजों का कचूमर,...

आईपीएल में अनसोल्ड रहे, अब काउंटी क्रिकेट में बनाया गेंदबाजों का कचूमर, विव रिचर्ड्स भी पीछे छूटे

Published on

नई दिल्ली:

इंग्लैंड के टॉम बैंटन ने काउंटी क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। समरसेट के लिए खेलते हुए उन्होंने वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ तिहरा शतक लगाया। यह पारी खेलकर बैंटन ने ऑस्ट्रेलिया के जस्टिन लैंगर और वेस्ट इंडीज के विव रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने समरसेट के लिए काउंटी चैंपियनशिप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

400 रन बनाने से चूके टॉम बैंटन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे जस्टिन लैंगर ने 2006 में सरे के खिलाफ 342 रन बनाए थे। इसके अलावा, बैंटन ने वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया है। रिचर्ड्स ने 1985 में वारविकशायर के खिलाफ 322 रन बनाए थे। बैंटन ने अपनी पारी में 403 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 56 चौके और 2 छक्का लगाया। वह 400 रन की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन टॉम हिंली का शिकार बन गए।

समरसेट के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज
टॉम बैंटन- 371 रन, बनाम वॉर्सेस्टरशायर (2025)
जस्टिन लैंगर- 342 रन, बनाम सरे (2006)
विव रिचर्ड्स- 322 रन, बनाम वारविकशायर (1985)
जस्टिन लैंगर- 315 रन, बनाम मिडलसेक्स (2007)

बैंटन ने जेम्स रेव के साथ मिलकर 371 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी क्लब के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले, जॉन फ्रांसिस और इयान ब्लैकवेल ने 2005 में डरहम यूसीसीई के खिलाफ 320 रनों की साझेदारी की थी। विकेटकीपर बल्लेबाज रेव ने 275 गेंदों पर 152 रनों की पारी खेली।

 

 

आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड थे
टॉम बैंटन आईपीएल 2025 के ऑक्शन में भी शामिल हुए थे लेकिन किभी भी फ्रेंचाइजी ने उनपर बोली नहीं लगाई। वह एमआई एमरिट्स के लिए खेलते हुए यूएई की इंटरनेशनल लीग टी20 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। 11 मैचों में बैंटन ने 55 की औसत और 152 की स्ट्राइक रेट से 493 रन बनाए थे। इसमें दो शतक और तीन फिफ्टी शामिल थी।

 

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...