8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलपंजाब किंग्स के आगे टिक नहीं पाए ऋषभ पंत के सुपर जायंट्स,...

पंजाब किंग्स के आगे टिक नहीं पाए ऋषभ पंत के सुपर जायंट्स, 22 गेंद रहते चेज हुए 172 रन

Published on

लखनऊ

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। पंजाब ने लखनऊ सुपर जायंट्स के घरेलू मैदान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जाकर 8 विकेट से मुकाकता जीता। टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए लखनऊ की टीम ने 7 विकेट पर 171 रन बनाए। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने जवाब में मैच को 17वें ओवर में ही अपने नाम कर लिया। अय्यर ने छक्का मारकर मैच फिनिश किया।

पूरन ने खेली सबसे बड़ी पारी
निकोलस पूरन और आयुष बडोनी की उपयोगी पारियों से लखनऊ सुपर ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 171 रन बनाए। पूरन ने 44 जबकि बडोनी ने 41 रन की पारी खेली। बडोनी ने डेथ ओवरों में अब्दुल समद (27) के साथ छठे विकेट के लिए सिर्फ 21 गेंद में 47 रन जोड़कर टीम का स्कोर 170 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 43 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में मिचेल मार्श (0) को मार्को यानसेन के हाथों कैच करा दिया। सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम (28) ने अर्शदीप के अगले ओवर में तीन चौके मारे लेकिन वह इस दौरान भाग्यशाली भी रहे जब इस तेज गेंदबाज ने उनका कैच टपका दिया।मार्करम ने लॉकी फर्ग्युसन (26 रन पर एक विकेट) की लगातार गेंदों पर भी चौका और छक्का मारा लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 18 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का मारा।

पंत का बल्ला फिर नहीं चला
कप्तान ऋषभ पंत (02) एक बार फिर नाकाम रहे और ग्लेन मैक्सवेल (22 रन पर एक विकेट) की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर युजवेंद्र चहल को कैच दे बैठे जिससे पांचवें ओवर में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 35 रन हो गया। पूरन और बडोनी ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। पूरन ने मैक्सवेल पर लगातार दो चौके मारे जबकि बडोनी ने मार्को यानसेन (28 रन पर एक विकेट) की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया।

पूरन हालांकि चहल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर मैक्सवेल को कैच दे बैठे। बडोनी ने फर्ग्युसन पर छक्के के साथ 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। डेविड मिलर (19) ने भी मैक्सवेल पर लगातार दो चौकों के साथ तेवर दिखाए लेकिन यानसेन की गेंद पर विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह को कैच दे बैठे। अब्दुल समद (27) ने आते ही चहल पर छक्का जड़ा और फिर अर्शदीप की लगातार गेंदों पर छक्के और दो चौकों के साथ 18वें ओवर में टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...