2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेल26 रन बनाकर भी इतिहास रच गए रोहित शर्मा… वानखेड़े में पूरा...

26 रन बनाकर भी इतिहास रच गए रोहित शर्मा… वानखेड़े में पूरा किया ‘स्पेशल शतक’

Published on

नई दिल्ली,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-33 में 17 अप्रैल (गुरुवार) को मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टक्कर हुई है. वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पर निगाहें पर थीं, जो मौजूदा सीजन में उतने फॉर्म में नहीं दिखे हैं.

रोहित ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने इस मैच में भी बड़ी पारी नहीं खेली. लेकिन रोहित जब तक क्रीज पर रहे, फैन्स का भरपूर मनोरंजन किया. ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर उतरे रोहित ने इस मुकाबले में 16 गेंदों पर 26 रन बनाए, जिसमें 3 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे.

रोहित शर्मा ने इस पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया. रोहित शर्मा अब ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में 100 छक्के लगाए. रोहित के अब आईपीएल में इस मैदान पर 102 छक्के हो चुके हैं. साथ ही रोहित ऐसे चौथे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में एक मैदान पर 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाए.

रोहित शर्मा से पहले विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स ही आईपीएल में ऐसा कर पाए हैं. कोहली-एबी-गेल ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ये उपलब्धि हासिल की थी. कोहली ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक आईपीएल मैचों में 130 छक्के लगाए हैं. वहीं गेल ने 127 और डिविलियर्स ने 118 छक्के जड़े थे.

रोहित शर्मा मौजूदा आईपीएल सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम में ‘इम्पैक्ट सब’ के रूप में ही खेल रहे हैं. उन्होंने 6 मैचों में 0, 8 , 13, 17, 18 और 26 स्कोर किया है. यानी रोहित ने 6 पारियों में 13.66 की औसत से 82 रन बनाए हैं. रोहित अब तक अपनी पारी को बड़ा बनाने में नाकाम दिखे हैं. उनके इस प्रदर्शन की वजह से मुंबई को जिस ठोस शुरुआत की दरकार होती है वह नहीं मिल पाती.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...