12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा ने सरफराज खान पर 'उठाया हाथ', विकेटकीपिंग करते फिसली बॉल...

रोहित शर्मा ने सरफराज खान पर ‘उठाया हाथ’, विकेटकीपिंग करते फिसली बॉल तो मारा मुक्का

Published on

कैनबरा

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने मनुका ओवल में प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन टीम के युवा साथी सरफराज खान को मुक्का मार दिया। ऋषभ पंत की जगह स्थानापन्न विकेटकीपर के रूप में आए सरफराज ने स्टंप्स के पीछे एक रेग्युलेशन टेक को लपकने में विफल रहे। नतीजा ये हुआ कि रोहित ने मजाक-मजाक में उनकी पीठ पर मुक्का मार दिया।

मैदान में कब की घटना?
यह घटना पारी के 23वें ओवर में घटी जब हर्षित राणा ने ओलिवर डेविस को शॉर्ट पिच गेंद फेंकी, जो जैक क्लेटन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए थे। गेंद क्लेटन के पास से निकल गई, लेकिन विकेटकीपिंग कर रहे सरफराज गेंद को पकड़ने में नाकाम रहे। बॉल जमीन पर गिर गई, सरफराज जैसे ही उसे उठाने के लिए झुके रोहित ने उनकी पीठ पर जोरदार मुक्का मार दिया। हालांकि, घटना के बाद दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी।

हर्षित राणा ने झटके चार विकेट
ओलिवर डेविस को अगली ही गेंद पर हर्षित राणा ने अपनी रिपर बॉल से शून्य पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इससे पहले, भारी बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द हुआ तो दो दिवसीय अभ्यास मैच को घटाकर 50-50 ओवर का कर दिया गया था। भारत ने पीएम इलेवन को 240 रन पर रोका। पांच मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत एडिलेड में 6 दिसंबर से होगी।

286 रन से हारा ऑस्ट्रेलिया
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में भारत ने पर्थ में पहली पारी में महज 150 रन पर आउट होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हरा दिया था। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को साइड स्ट्रेन के कारण अगले मैच से बाहर कर दिया गया है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, स्कॉट बोलैंड डे-नाइट टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में हेजलवुड की जगह लेंगे। हेजलवुड टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...