9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलछक्के वाली गेंद पर चकमा खा गए रोहित शर्मा, आउट कर के...

छक्के वाली गेंद पर चकमा खा गए रोहित शर्मा, आउट कर के छाती पीटने लगा बॉलर

Published on

अहमदाबाद

आईपीएल 2025 के हाईवोल्टेज क्वालिफायर 2 मैच में 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। इस मैच में बारिश ने बहुत देर तक खेल को बाधित रखा, लेकिन फिर जब मैच शुरू हुआ तो मुंबई इंडियंस की टीम पहले बैटिंग करने मैदान पर उतरी। लेकिन मुंबई की टीम को इस मुकाबले में तीसरे ओवर में ही एक तगड़ा झटका लगा। यह झटका रोहित शर्मा की विकेट का था।

रोहित को स्टोइनिस ने फंसाया
मुंबई की पारी का तीसरा ओवर फेंकने मार्कस स्टोइनिस आए। स्टोइनिस ने इस ओवर की दूसरी गेंद रोहित को शॉर्ट फेंकी। शॉर्ट गेंद देखते ही रोहित अक्सर अपना फेवरेट पुल शॉट खेलते हैं। उन्होंने वैसा ही किया। लेकिन रोहित का शॉट अच्छे से कनेक्ट हुआ नहीं और डीप में खड़े विजय कुमार ने उनका कैच आसानी से लपक लिया। इससे रोहित की पारी 7 गेंदों पर 8 रन बनाकर खत्म हो गई।

पिछले ओवर में ही छूटा था कैच
गौर देने वाली बात यह है कि रोहित शर्मा का कैच मुंबई इंडियंस की पारी के दूसरे ओवर में ही छूट गया था। काइल जैमिसन की गेंद पर रोहित का कैच पाइंट पर खड़े अजमतुल्लाह ओमरजाई ने छोड़ दिया था। ऐसा ही कुछ एलिमिनेटर मैच में भी हुआ था जहां रोहित ने 81 रन की पारी खेली थी, लेकिन उनके 3 कैच गुजरात के खिलाड़ियों ने छोड़ दिए थे।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...