9.7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलरोहित-विराट भैया हैं महान, हर किसी की सुनता हूं, लेकिन... यशस्वी का...

रोहित-विराट भैया हैं महान, हर किसी की सुनता हूं, लेकिन… यशस्वी का बड़ा बयान

Published on

पोर्ट ऑफ स्पेन

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पदार्पण के साथ पारी की शुरुआत करके शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल ने इसका श्रेय कप्तान रोहित शर्मा के साथ क्रीज पर लगातार बात करते रहने को दिया है। जायसवाल और रोहित ने डोमिनिका में पहले टेस्ट में 229 रन की साझेदारी की थी, जबकि यहां दूसरे टेस्ट में 139 रन की साझेदारी करके भारत को अच्छी शुरुआत दी।

पहले टेस्ट में 171 रन बनाने के बाद 74 गेंद में 57 रन बनाने वाले जायसवाल ने कहा, ‘रोहित भैया के साथ बल्लेबाजी करना अच्छा लगता है।हम लगातार हालात के बारे में बात करते रहते हैं और आगे कैसे खेलना है , हम क्या कर सकते हैं वगैरह। उनके साथ बल्लेबाजी करना शानदार है।’ जायसवाल ने कहा कि उनकी सफलता का राज यह है कि वह हर किसी के अनुभव से सीखते हैं लेकिन करते वही है जो उन्हें रास आता है।

राहुल द्रविड़, विराट कोहली और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड से मिली सलाह के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘हर किसी का चीजों को बताने का अपना तरीका है और अपना अनुभव है। मैं सभी की सुनता हूं और जो मेरे खेल के अनुकूल होता है, वह करता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘अनुभवी खिलाड़ी जब बोलते हैं तो सीखने के लिए बहुत कुछ होता है। मैं उसे सुनता हूं और अपने खेल के अनुरूप उसे अपनाने की कोशिश करता हूं। उनके अनुभव से छोटी छोटी बातें सीखना बहुत अच्छा लगता है।’

यह पूछने पर कि सब कुछ पाने के लिए काफी संघर्ष झेलने के कारण क्या हर प्रारूप में उनके भीतर रन बनाने की भूख है , जायसवाल ने कहा, ‘हां। मेरी यही इच्छा है कि जब भी बल्लेबाजी के लिए उतरूं तो टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं। हर मैच में योगदान देना चाहता हूं।’ पहले मैच में दोहरे शतक से चूकने का दुख जताते हुए उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर मैं दुखी हूं। लेकिन यह होता है। मुझे हर अनुभव से सीखना है।जब भी बल्लेबाजी करूं तो लंबी पारी खेलने की कोशिश करूं। दबाव का, हालात का, विकेट का , माहौल का हर चीज का मजा ले रहा हूं।’

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...