10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलरोमारियो शेफर्ड ने आईपीएल 2025 की सबसे तेज फिफ्टी ठोकी, वैभव सूर्यवंशी...

रोमारियो शेफर्ड ने आईपीएल 2025 की सबसे तेज फिफ्टी ठोकी, वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ा

Published on

बेंगलुरु

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 18 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन था। अच्छी शुरुआत के बाद आरसीबी की पारी पटरी से उतर गई थी। चेन्नई के गेंदबाज हावी थे और आरसीबी के लिए 180 तक पहुंचना भी मुश्किल दिख रहा था। यहां से आरसीबी ने 5 विकेट पर 213 रन ठोक दिए। ये हो पाया वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड की वजह से।

आईपीएल 2025 की सबसे तेज फिफ्टी ठोकी
रोमारियो शेफर्ड ने आईपीएल 2025 की सबसे तेज फिफ्टी ठोक दी है। सिर्फ 14 गेंदों पर शेफर्ड ने अपने 50 रन पूरे किए। 18वें ओवर की शुरुआत में वह 2 गेंद पर एक रन बनाकर खेल रहे थे। खलील अहमद के ओवर में शेफर्ड ने 4 छक्के और दो चौके मारे। आखिरी ओवर में मथीशा पथिराना के खिलाफ उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के मारे। पारी की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। 14 गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए।

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक
13 – यशस्वी जायसवाल (RR) बनाम KKR, 2023
14 – केएल राहुल (PBKS) बनाम DC, 2018
14 – पैट कमिंस (KKR) बनाम MI, 2022
14 – रोमारियो शेफर्ड (RCB) बनाम CSK, 2025

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...