14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलभारतीय महिला हॉकी में घमासान, पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने खोला मोर्चा,...

भारतीय महिला हॉकी में घमासान, पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने खोला मोर्चा, कोच से पूछा- मुझे क्यों टीम से निकाला?

Published on

चेन्नई

पूर्व भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने पिछले दो साल से राष्ट्रीय टीम से अनदेखी के लिए महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच यानेक शॉपमैन पर निशाना साधा और कहा कि उनका जल्द ही संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। तोक्यो ओलिंपिक में भारत के पहली बार चौथे स्थान पर रहने के दौरान टीम की अगुआई करने वाली रानी तब से टीम से बाहर हैं। इस 28 साल की स्ट्राइकर ने शॉपमैन से जवाब मांगा कि आखिर क्यों उनकी अनदेखी हो रही है।

मेरे साथ अन्याय हो रहा
नाराज रानी ने भारतीय अंडर-17 लड़कियों की टीम की कोच बनाए जाने के बाद कहा, ‘पिछले दो साल में मेरे साथ जो हुआ वह सही नहीं है। जहां तक मेरे करियर का सवाल है, चोट से वापसी करने, अच्छा प्रदर्शन करने और राष्ट्रीय खेलों के दौरान खेलने के बावजूद मुझे सीनियर टीम में नहीं चुना गया। सिर्फ कोच ही इसका कारण बता सकती है, लेकिन इस घटना ने अब तक मुझे संन्यास की योजना बनाने के लिए बाध्य नहीं किया है। मुझे पता है कि मैं खिलाड़ी के रूप में अब भी खेल को और अधिक दे सकती हूं। मैं कभी हार नहीं मानना चाहती। अगर ऐसा होता तो मैं ओलंपिक के बाद सब कुछ छोड़ देती।’

संन्यास नहीं लूंगी
तोक्यो में चौथे स्थान पर रहने के बाद रानी सर्जरी के कारण कुछ महीनों के लिए बाहर रही, लेकिन गुजरात में 2022 राष्ट्रीय खेलों में छह मैच में 18 गोल करने के बावजूद उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं हुई। रानी ने कहा कि वो हॉकी खेलना जारी रखेंगी क्योंकि उनका मानना है अब भी खिलाड़ी के रूप में उनका करियर बचा है।

सपोर्ट में उतरे दिलीप टिर्की
हॉकी इंडिया के प्रमुख दिलीप टिर्की ने रानी के प्रति सहानुभूति व्यक्त की, लेकिन कहा कि महासंघ के पदाधिकारी के रूप में वे चयन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते। टिर्की ने कहा, ‘हम रानी रामपाल के दुख को समझते हैं। हमने राष्ट्रीय टीम से उनकी अनुपस्थिति के बारे में बात की है। हमने चयनकर्ताओं और मुख्य कोच दोनों से सलाह मशविरा किया है। हमारी रानी से भी बातचीत हुई है। हम इन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते हैं, यह कोच और चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है।’

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...