14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलअमोल काले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सलमान खान, भारत-पाकिस्तान का मैच...

अमोल काले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सलमान खान, भारत-पाकिस्तान का मैच देखते वक्त MCA अध्यक्ष की हुई थी मौत

Published on

मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमोल काले के अचानक निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। वे भारत और पाकिस्तान का टी-20 वर्ल्ड कप मैच देखने के लिए न्यूयॉर्क गए थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आया। उनके पार्थिव शरीर को बुधवार को भारत लाया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए कई जाने-माने सेलेब्स पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं।

Amol Kale के अंतिम दर्शन करने के लिए टीम इंडिया के क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे अपनी वाइफ के साथ पहुंचे। पूर्व क्रिकेटर धवल कुलकर्णी ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अंतिम विदाई दी। अब सलमान खान भी अमोल काले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।Salman Khan के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी थी। मालूम हो कि सलमान के घर पर गोलीबारी की घटना के बाद से ही उनकी सुरक्षा और भी ज्यादा कड़ी कर दी गई है।

एकनाथ शिंदे ने दी अंतिम विदाई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी अमोल काले के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने पहुंचे। जब सलमान के घर पर हमला हुआ था, तब भी एकनाथ शिंदे उनसे मिलने घर पहुंचे थे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अमोल काले ने न्यूयॉर्क में स्टेडियम से अपनी तस्वीर भी शेयर की थी, लेकिन किसे पता था कि अगले ही पल उनके साथ अनहोनी होने वाली है।

इस साल ईद पर किया था ‘सिकंदर’ का ऐलान
सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो ‘टाइगर 3’ के बाद अब वो ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने साउथ के फेमस डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस से हाथ मिलाया है। ये फिल्म 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...