10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलदर्द से चिल्ला उठे... शार्दुल को नेट प्रैक्टिस के दौरान लगी गेंद,...

दर्द से चिल्ला उठे… शार्दुल को नेट प्रैक्टिस के दौरान लगी गेंद, दूसरे टेस्ट से बाहर होने का खतरा

Published on

केपटाउन

भारतीय टीम को शनिवार को झटका लगा जब गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को नेट पर बल्लेबाजी करते हुए कंधे में चोट लग गयी। ऐसी संभावना है कि वह तीन जनवरी से केपटाउन में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पायेंगे लेकिन उनकी चोट की गंभीरता स्कैन से पता चल पायेगी, अगर इसकी जरूरत पड़ेगी। इस समय यह पुष्टि नहीं हो सकी कि उनकी चोट के लिए स्कैन की जरूरत है या नहीं। लेकिन ठाकुर को काफी परेशानी हो रही थी और वह नेट सत्र के दौरान गेंदबाजी भी नहीं कर सके।

शार्दुल ठाकुर थ्रोडाउन नेट में सबसे पहले पहुंचने वाले खिलाड़ी थे और जब वह बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ से थ्रोडाउन से गेंद का सामना कर रहे थे तो उनके बायें कंधे में गेंद लग गयी। यह नेट सत्र शुरू होने के 15 मिनट के बाद हुआ। ठाकुर शॉर्ट गेंद का बचाव नहीं कर सके जैसा वह पहले टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान हुआ था। वह गेंद लगते ही दर्द से चिल्ला उठे। लेकिन मुंबई के इस ऑलराउंडर ने नेट पर बल्लेबाजी जारी रखी।

बल्लेबाजी खत्म करने के बाद फिजियो ने उनके कंधे के चारों ओर आइस पैक लगाया और उन्होंने फिर नेट में कोई अभ्यास नहीं किया। यह हल्की चोट हो सकती है लेकिन यह देखना होगा कि चोट कितनी जल्दी ठीक होती है। ठाकुर ने पहले टेस्ट में महज 19 ओवर में 100 से ज्यादा रन दिये थे और वह बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।शार्दुल पहले टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान भी कई बार चोटिल हुए थे। गेराल्ड कोएत्जी की एक गेंद उनके हेलमेट पर जाकर लगी थी। इससे उनके सिर पर सूजन हो गया था। इसके बाद रबाडा की एक गेंद से उनका बाजू भी चोटिल हो गया था।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...