10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलशिवम दुबे की घटिया फॉर्म जारी, रोहित शर्मा का तोड़ा भरोसा, दोनों...

शिवम दुबे की घटिया फॉर्म जारी, रोहित शर्मा का तोड़ा भरोसा, दोनों हाथ से गंवा रहे मौका

Published on

बारबाडोस

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले में शिवम दुबे बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप हो गए। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शिवम सिर्फ 7 गेंद खेलकर 10 रन बना सके, जिसमें एक छक्का शामिल रहा। शिवम को अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने एलबीडबल्यू आउट किया। विकेट के बिल्कुल सीध में जाती हुई राशिद की गेंद को शिवम ने बहुत ही साधारण तरीके से डिफेंड किया था। मैदानी अंपायर को पहली नजर में लगा कि गेंद पहले शिवम के बैट से लगी है और अपील को नहीं माना, लेकिन राशिद को भरोसा था कि गेंद पहले पैड पर लगी है।

ऐसे में अफगानी कप्तान ने फौरन तीसरे अंपायर का रुख किया और वीडियो रिप्ले में शिवम आउट करार दिए गए। इस तरह एक बार फिर जिस भरोसे के साथ कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में शिवम दुबे को मौका दिया उसे उन्होंने दोनों हाथ से गंवा दिया।

शिवम को लगातार मिल रहा है मौका
आईसीसी टी20 विश्व कप में शिवम दुबे को लगातार भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में मौका मिल रहा है, लेकिन बैटिंग में उनका खराब फॉर्म जारी है। शिवम अमेरिका के खिलाफ मैच में छोड़कर अब तक प्रभावी नहीं रहे हैं। ऐसे में अब हो सकता है कि सुपर-8 के आगे के मैचों में उन्हें मौका ना मिले। उनकी जगह संजू को सैमसन को एक अतिरिक्त बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है। शिवम टी20 विश्व कप में टीम इंडिया क लिए चार मैचों में बैटिंग करते हुए सिर्फ 58 रन बना पाए हैं।

भारत ने मैच में टॉस जीतकर चुनी पहले बैटिंग
बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 के अपने पहले मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि पहले बैटिंग करते हुए टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और खुद रोहित शर्मा अपना विकेट जल्दी गंवा बैठे। रोहित के बाद के विराट और ऋषभ पंत भी जल्दी आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद सूर्यकुमार की फिफ्टी से टीम इंडिया सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...