9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलअब मैं फांसी पर लटक जाऊं क्या... पहलवानों के विरोध पर यह...

अब मैं फांसी पर लटक जाऊं क्या… पहलवानों के विरोध पर यह क्या बोल गए बृजभूषण सिंह?

Published on

नई दिल्ली

डब्ल्यूएफआई यानी भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव संजय सिंह के नाम रहा। उन्होंने इलेक्शन में जीत दर्ज की। बता दें कि संजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं। संजय की जीत से पहलवान काफी ज्यादा निराश हैं। वहीं भारत की दिग्गज पहलवान और ओलिंपिक मेडल विनर साक्षी मलिक ने रेस्लिंग से रिटायरमेंट ले ली। इतना ही नहीं बल्कि स्टार पहलवान बजरंग पूनिया अपना पद्म श्री अवॉर्म पीएम के घर के बाहर रखकर चले गए। पहलवानों में इस वक्त खलबली मची हुई है। वहीं अब पहलवानों को लेकर बृजभूषण ने बड़ा बयान दिया है।

बृजभूषण सिंह ने पहलवानों द्वारा किए जा रहे लगातार प्रोटेस्ट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘ कांग्रेस की गोद में बैठे इन पहलवानों के साथ हमारे देश का एक भी पहलवान नहीं खड़ा। अब उनके प्रोटेस्ट पर मैं फांसी पर लटक जाऊं क्या? रेसलिंग को एक ग्रहण लगा था. वह 11 महीने और 3 दिन तक रहा। इलेक्शन हुए और पुरानी फेडरेशन के समर्थित प्रत्याशी यानि हमारे समर्थित प्रत्याशी संजय सिंह उर्फ बबलू को जीत मिली। 40 और 7 के अंतर से जीत मिली, जो रेसलिंग का काम है। वहीं उसको अब आगे बढ़ाना अब हमारा टारगेट है।’

साक्षी के सन्यास लेने पर भी बृजभूषण पर बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘साक्षी ने रेसलिंग से सन्यास ले लिया तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं। यह पहलवान जो 12 महीने से हमें भला बुरा कह रहे हैं गाली दे रहे हैं। वह हमें आज भी गाली दे रहे हैं। लेकिन उनको गाली देने का हक किसने दिया। आज वह इलेक्शन को लेकर सवाल उठा रहे हैं, सरकार पर सवाल कर रहे हैं।’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...