9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलशुभमन गिल बने भारत के नए टेस्ट कप्तान, संभालेंगे रोहित की विरासत,...

शुभमन गिल बने भारत के नए टेस्ट कप्तान, संभालेंगे रोहित की विरासत, बुमराह देखते रह गए

Published on

मुंबई:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान को लेकर ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया की सिलेक्शन कमिटी के चीफ और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजीत अगरकर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते हुए शुभमन गिल को भारत का नया कप्तान घोषित किया। कप्तानी की दौड़ में जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और ऋषभ पंत भी थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट, हेड कोच और सिलेक्टर्स ने इस युवा पर भरोसा जताया है। वह रोहित शर्मा की शानदार विरासत को इंग्लैंड में संभालते नजर आएंगे। भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 20 जून से लीड्स क्रिकेट स्टेडियम में होगी।

लगभग साढ़े 12 बजे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया, भारतीय टीम के सिलेक्टर्स अजय रात्रा, सुब्रत बनर्जी और अजीत अगरकर मीटिंग के लिए पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट को अचानक से अलिवदा कहा था। माना जा रहा था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक मेसेज लिखा और अपना फैसला सुना दिया। इसके कुछ ही दिन बाद विराट कोहली ने भी रिटायरमेंट का फैसला किया तो लोग हैरान रह गए।

अजीत अगरकर ने कप्तान के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि शुभमन गिल टीम के कप्तान रहेंगे और ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि जसप्रीत बुमराह के सभी मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। विराट कोहली के रिटायरमेंट को लेकर चीफ सिलेक्टर ने बताया कि उन्होंने अप्रैल में ही रिटायरमेंट के बारे में बता दिया था। वहीं, शमी को सिलेक्ट नहीं करने को लेकर उन्होंने कहा- शमी की MRI हुई है। वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम
ऋषभ पंत (उपकप्तान)
शुभमन गिल (कप्तान)
यशस्वी जायसवाल
केएल राहुल
साई सुदर्शन
अभिमन्यू ईश्वरन
करुण नायर
नीतीश रेड्डी
रविंद्र जडेजा
ध्रुव जुरेल
वाशिंगटन सुंदर
शार्दुल ठाकुर
जसप्रीत बुमराह
मोहम्मद सिराज
प्रसिद्ध कृष्णा
अर्शदीप सिंह
आकाश दीप
कुलदीप यादव

भारत vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
13 जून: बेकेनहम में भारत बनाम इंडिया-ए
20 जून: लीड्स में भारत बनाम इंग्लैंड
2 जुलाई: बर्मिंघम में भारत बनाम इंग्लैंड
10 जुलाई: लॉर्ड्स में भारत बनाम इंग्लैंड
23 जुलाई: मैनचेस्टर में भारत बनाम इंग्लैंड
31 जुलाई: द ओवल में भारत बनाम इंग्लैंड

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...