12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलअहमदाबाद में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, आईपीएल में बना दिया ये...

अहमदाबाद में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, आईपीएल में बना दिया ये महारिकॉर्ड!

Published on

अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 9वें मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल कर दिया। शुभमन गिल ने मैच में साईं सुदर्शन के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 27 गेंद में 38 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही शुभमन गिल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। शुभमन आईपीएल में इस मैदान पर 1000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज हैं। शुभमन किसी एक वेन्यू पर 1000 रन पूरा करने में दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने हैं।

शुभमन ने आईपीएल के 20 पारियों में ये कारनामा किया है। वहीं किसी एक वेन्यू पर सबसे तेज 1000 आईपीएल रन बनाने के मामले में क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर है। क्रिस गेल ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी के मैदान पर आईपीएल में सिर्फ 19 पारियों में 1000 रन पूरा करने का कारनामा किया है। वहीं तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज डेविड वॉर्नर का नाम आता है। वॉर्नर ने हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सिर्फ 22 पारियों में 1000 रन पूरा कर लिया था।

मैच में गुजरात को मिली पहले बैटिंग
वहीं आईपीएल 2025 में गुजरात और मुंबई के बीच मुकाबले की बात करें तो हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने साईं सुदर्शन के साथ मिलकर एक सधी हुई शुरुआत की। सुदर्शन और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई।

गिल के आउट होने के बाद जोस बटलर तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे। बटलर ने आते ही गुजरात की पारी को गति देने का प्रयास किया और उसमें वह सफल भी रहे । गुजरात के लिए बटलर ने 24 गेंद में 39 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में सुदर्शन ने 5 चौके और 1 छक्के भी लगाए।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...