2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलदिल्ली के खिलाफ जीत के बाद भी शुभमन गिल को झटका, बीसीसीआई...

दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद भी शुभमन गिल को झटका, बीसीसीआई ने सुनाई सजा

Published on

नई दिल्ली:

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ GT अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंच गई है। लेकिन इस खुशी के साथ एक बुरी खबर भी आई। बीसीसीआई ने शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के कारण लगाया गया है। मैच में जोस बटलर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 97 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने।

आईपीएल ने बयान जारी किया
गुजरात टाइटंस ने तय समय में पूरे ओवर नहीं फेंके। यह इस सीजन में उनकी पहली गलती थी। इसलिए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने अपने बयान में कहा, ‘गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर उनकी टीम द्वारा अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच नंबर 35 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है। यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत सीजन में उनकी टीम का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’

बटलर ने खेली मैच जीताऊ पारी
मैच में जोस बटलर हीरो रहे। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बटलर ने 54 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए। उन्होंने 4 छक्के और 11 चौके लगाए। बटलर सिर्फ 3 रन से शतक बनाने से चूक गए। उन्हें उनकी शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 34 गेंदों में 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सिर्फ कुलदीप यादव और मुकेश कुमार को 1-1 विकेट मिला।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवरों में 203 रन बनाए थे। दिल्ली की तरफ से कप्तान अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंदों में 2 छक्के और 1 चौका लगाया। करुण नायर ने 31, केएल राहुल ने 28, ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 और आशुतोष शर्मा ने 37 रन बनाए।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...