4.7 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलजोफ्र आर्चर की 'मैजिक बॉल' से चारों खाने चित हुए शुभमन गिल,...

जोफ्र आर्चर की ‘मैजिक बॉल’ से चारों खाने चित हुए शुभमन गिल, उड़ गया डंडा

Published on

अहमदाबाद:

इंडियन प्रीमियर लीग के 23वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स एक दूसरे से लोहा ले रहे हैं। आरआर के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की धार धीरे-धीरे वापसी आ रही है। आर्चर ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। अब उन्होंने गुजरात के खिलाफ उनके कप्तान शुभमन गिल को गजब बोल्ड मारा है।

शुभमन गिल को आर्चर ने मारा बोल्ड
गुजरात टाइटंस की पारी का तीसरा ओवर राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने डाला। ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल स्ट्राइक पर थे । आर्चर ने 147.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली। बॉल पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई और गिल पूरी तरह से लाइन मिस कर गए। ऐसे में गेंद सीधा ऑफ स्टंप पर जाकर लगी और शुभमन गिल क्लीन बोल्ड हो गए। गिल 3 बॉल में 2 रन बनाकर आउट हो गए।

आईपीएल में अच्छा नहीं है आर्चर के खिलाफ गिल का रिकॉर्ड
शुभमन गिल का रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग में आर्चर के खिलाफ बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। गिल ने आर्चर के खिलाफ 15 बॉल अब तक आईपीएल में खेली हैं, जिसमें वह सिर्फ 10 रन बना पाए हैं और 3 बार आउट हुए हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ भी छाए थे जोफ्रा आर्चर
पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में जोफ्रा आर्चर ने लाजवाब गेंदबाजी की। उन्होंने अपने डाले गए 4 ओवर में सिर्फ 25 रन खर्च किए और 3 विकेट लिए। आर्चर ने अपने पहले ओवर में प्रियांश आर्य और फिर कप्तान श्रेयस अय्यर को बोल्ड किया था। इसके बाद उन्होंने अर्शदीप सिंह को भी आउट किया था। आर्चर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

बात करें गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच की तो आरआर के कप्तान संजू सैमसन ने जीटी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। गुजरात की टीम में कोई बदलाव नहीं था जबकि रॉयल्स ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया था। वनिंदु हसरंगा व्यक्तिगत कारणों के चलते इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाए। उनकी जगह फजलहक फारूकी को टीम में शामिल किया गया।

 

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...