13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलशुभमन गिल के बल्ले को लगी बुरी लत! अहमदाबाद में रनों की...

शुभमन गिल के बल्ले को लगी बुरी लत! अहमदाबाद में रनों की बारिश, बाकी पूरी दुनिया में सूखा

Published on

जॉर्जटाउन

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज (WI vs IND) के खिलाफ टी20 सीरीज का तीसरा मैच मुकाबला जीत गई। गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम पर आखिरकार भारत की बल्लेबाजी चल गई। टीम ने 160 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि एक बार फिर टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। टीम के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। दोनों ओपनर का बल्ला शांत रहा।

शुभमन गिल को क्या हो गया?
आईपीएल 2023 में शुभमन गिल ऐसे बल्लेबाजी कर रहे थे, जैसे कोई भी उनके जैसा नहीं खेल सकता। अब गिल ऐसे खेल रहे हैं जैसे निचले क्रम के बल्लेबाज हों। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दोनों मैचों में फेल रहने के बाद गिल ने वनडे के आखिरी मुकाबले में अच्छी पारी खेली थी। अब टी20 सीरीज में वह लगातार तीसरे मैच में फेल रहे। अपनी पहली ही गेंद पर उन्होंने चौका मारा। लेकिन 11 गेंदों की पारी में सिर्फ 6 ही रन बना सके।

अहमदाबाद के बाहर फुस्स हो जाते हैं गिल
शुभमन गिल की प्रतिभा पर किसी को शक नहीं है। लेकिन उनकके करियर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को हटा दें तो यह बेहतर साधारण दिखता है। यह गिल के करियर का 9वां टी20 मुकाबला था। अहमदाबाद में खेले मैच में उन्होंने 126 रन बनाए थे। बाकी 8 पारियों में गिल के बल्ले से सिर्फ 92 रन निकले हैं। टेस्ट में भी कुछ ऐसा ही है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गिल का टेस्ट में औसत 51.3 का है। वहीं अन्य सभी मैदान पर उनका टेस्ट औसत 27.9 का है।

आईपीएल में भी ऐसी ही कहानी
आईपीएल में भी कुछ ऐसा ही है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर शुभमन गिल ने 66.9 की औसत से रन बनाए हैं। वहीं अन्य सभी मैदान पर गिल का औसत सिर्फ 31.6 का है। वनडे क्रिकेट में कहानी ऐसी नहीं है। लेकिन गिल को अपनी छाप छोड़नी है तो दुनिया के हर कोने में रन बनाने पड़ेंगे।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...