4.7 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेल160 की तूफानी स्ट्राइक रेट से शुभमन गिल की तेज तर्रार फिफ्टी,...

160 की तूफानी स्ट्राइक रेट से शुभमन गिल की तेज तर्रार फिफ्टी, लखनऊ के खिलाफ मचाई धूम

Published on

लखनऊ:

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी तूफानी बैटिंग से लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ धूम मचा दी। शुभमन गिल लगभग 160 की स्ट्राइक रेट से धमाकेदार खेल दिखाते हुए सिर्फ 31 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। शुभमन गिल अपनी इस तेज तर्रार पारी में 38 गेंद का सामना करते हुए 60 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का भी लगाया था। इस तरह कप्तान शुभमन गिल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 120 रनों की पार्टनरशिप की।

गुजरात की टीम यह मुकाबला लखनऊ के घर एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलने उतरी है। मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए लखनऊ के गेंदबाजों की हवा निकाल दी।

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है गुजरात
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में गुजरात टाइटंस की अपने जबरदस्त फॉर्म में हैं। गुजरात की टीम इस सीजन में अब तक कुल 5 मैच खेल चुकी है, जिसमें से उन्होंने 4 मैचों में जीत हासिल कर शानदार रन रेट के साथ पहले स्थान पर काबिज है। हालांकि, गुजरात के लिए सीजन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और उसे पहले मैच में ही हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसके बाद टीम ने लगातार दमदार खेल दिखाते हुए जीत का चौका लगाया।

शुभमन गिल के अलावा लखनऊ के लिए साई सुदर्शन ने भी कमाल का खेल दिखाया। सुदर्शन 37 गेंद में 56 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 1 छक्के भी लगाए। इस तरह गुजरात की टीम अपने छठे मैच में शानदार खेल दिखाया।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...