9.7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलबर्थडे पर स्मृति मंधाना ने रैंकिंग में लगाई छलांग, हरमनप्रीत 8वें पर...

बर्थडे पर स्मृति मंधाना ने रैंकिंग में लगाई छलांग, हरमनप्रीत 8वें पर खिसकीं

Published on

भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मंगलवार 18 जुलाई 2023 को जारी महिला वनडे रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गईं हैं। खास यह है कि इस दिन स्मृति मंधाना का जन्मदिन भी है। स्मृति मंधाना बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए इन दिनों ढाका में हैं।

एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मैच 19 जुलाई को ढाका स्थित शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। स्मृति मंधाना ने ढाका में ही टीम की साथी खिलाड़ियों के साथ अपना 27वां जन्मदिन मनाया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को रैंकिंग में नुकसान हुआ है। वह 8वें स्थान पर खिसक गईं हैं। स्मृति मंधाना के 704 रेटिंग अंक हैं, जबकि हरमनप्रीत कौर के 702 अंक हैं।

भारतीय कप्तान को दो पायदान का नुकसान हुआ है। बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल अकेली भारतीय गेंदबाज हैं। इसी तरह ऑलराउंडर की सूची में दीप्ति शर्मा शीर्ष 10 में शामिल अकेली भारतीय खिलाड़ी हैं। हालांकि, राजेश्वरी गायकवाड़ और दीप्ति शर्मा दोनों रैंकिंग में एक-एक पायदान नीचे खिसकी हैं। राजेश्वरी गायकवाड़ 9वें, जबकि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा 7वें स्थान पर हैं।

केवल दो सप्ताह ही शीर्ष पर रह पाईं चमारी अटापट्टू
वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में श्रीलंका की चमारी अटापट्टू केवल दो सप्ताह ही शीर्ष पर काबिज रह पाईं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी फिर से शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहीं। बेथ मूनी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे में नाबाद 81 और से 30 रन बनाए थे। बेथ मूनी के बाद इंग्लैंड की नताली साइवर ब्रंट का नंबर आता है।

इंग्लैंड की नताली साइवर ब्रंट दूसरे स्थान पर पहुंचीं
नताली साइवर ब्रंट अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 763 के साथ दो पायदान चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वह ऑलराउंडर्स की सूची में शीर्ष पर पहुंचने में कामयाब रहीं। इस वर्ग में भी उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग (402) हासिल की। हीथर नाइट ने पहले वनडे में फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 75 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड की कप्तान ने बल्लेबाजी रैंकिंग में 4 स्थान की छलांग लगाई। अब वह 14वें नंबर पर हैं। वह न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन के बराबर हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...