4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलस्पाइडर कैमरा ने मारी जोरदार टक्कर, औंधे मुंह गिरा गेंदबाज, देखने वालों...

स्पाइडर कैमरा ने मारी जोरदार टक्कर, औंधे मुंह गिरा गेंदबाज, देखने वालों की सांस थम गईं

Published on

मेलबर्न

बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मंगलवार को भयंकर ड्रामा हुआ। एक तरह डेविड वार्नर ऐतिहासिक पारी खेल रहे थे तो दूसरी ओर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज मेजबानों के साथ-साथ मशीन से भी मुंह की खा रहे थे। दरअसल, मैदान की हर छोटी-बड़ी चीजों को कवर करने के लिए ब्राडकास्टर्स मैदान पर स्पाइडर कैमरा का इस्तेमाल करते हैं। ये कैमरे केबल के सहारे एक कोने से दूसरे कोने तक दौड़ लगाते हैं, इसी चक्कर में दुर्घटना हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान नॉर्ट्जे बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े थे, तभी ऑफिशियल ब्राडकास्टर्स फॉक्स क्रिकेट के स्पीडी स्पाइडर कैमरे ने उन्हें टक्कर मार दी और साउथ अफ्रीकी पेसर जमीन पर गिर पड़े। सौभाग्य से, प्रोटियाज पेसर फौरन अपने पैरों पर खड़े हो गए। टक्कर भयंकर लग रही थी, लेकिन क्रिकेटर बिलकुल ठीक थे। एनरिच भाग्यशाली रहे।

टेस्ट मैच की बात करें तो, मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर दूसरे दिन का खेल खत्म होने के वक्त 386/3 पर था, जिससे साउथ अफ्रीका पर उसकी लीड 197 रन की हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अपने 100वें टेस्ट में शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए 200 रन बनाए। भयंकर थक जाने के बाद उन्हें रिटायर्ड-हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। स्टंप के समय ट्रेविस हेड और एलेक्स केरी क्रमश: 48 और 9 रन बनाकर नाबाद थे। गेंदबाजी में एनरिच नॉर्ट्जे ने डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के बीच जारी जबरदस्त दोहरी शतकीय साझेदारी को तोड़ा। 85 रन बनाकर खेल रहे पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को चलता किया। नॉर्ट्जे के अलावा कागिसो रबाडा को भी एक विकेट मिला।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...