12.9 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलजमानत पर रिहा यौन शोषण का आरोपी स्टार क्रिकेटर खेलेगा एशिया कप

जमानत पर रिहा यौन शोषण का आरोपी स्टार क्रिकेटर खेलेगा एशिया कप

Published on

काठमांडू,

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने हाल ही में एशिया कप की तारीखों का ऐलान किया है. ये टूर्नामेंट इस बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा. एशिया कप के लिए अब नेपाल ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.इस टीम में पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को भी जगह मिली है. इस स्टार खिलाड़ी पर यौन शोषण का आरोप लगा है और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था. मगर अभी संदीप जमानत पर बाहर हैं. कोर्ट में केस भी चल रहा है. इसी बीच संदीप एशिया कप में भी खेलते नजर आएंगे.

भारतीय टीम का ऐलान भी जल्द होगा
एशिया कप के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश ने भी अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम का ऐलान भी जल्द होगा. बता दें कि एशिया कप में फाइनल समेत कुल 13 मैच होंगे. इसके तहत मेजबान पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच होंगे, जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे.

एशिया कप का आगाज 30 अगस्त को होगा. पहला मैच ही नेपाल और पाकिस्तान के बीच मुल्तान में खेला जाएगा. जबकि फाइनल 17 सितंबर को होगा. एशिया कप 2023 के लिए नेपाल टीम की कप्तानी रोहित पौडेल को दी गई है. संदीप सिर्फ बतौर गेंदबाज खेलते नजर आएंगे.
एशिया कप में दोनों ग्रुप इस प्रकार हैं
ग्रुप-A: भारत, पाकिस्तान और नेपाल.
ग्रुप-B: श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान

संदीप लामिछाने को मिली जगह
दरअसल, 22 साल के अनुभवी स्पिनर संदीप लामिछाने नेपाल के स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं. उन पर 17 साल की लड़की ने काठमांडू के होटल में पिछले साल अगस्त में रेप करने का आरोप लगाया था.इस पर संदीप को गिरफ्तार भी किया गया था. लेकिन उसके बाद संदीप को जमानत पर रिहा कर दिया गया था. तबसे लेकर अभी तक संदीप फिर से नेपाल टीम से खेलते आ रहे हैं. लेकिन इन आरोपों के चलते उनकी कप्तानी चली गई थी.

एशिया कप 2023 के लिए नेपाल की टीम

रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुरटेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), ललित राजबंशी, भीम शर्की, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, करण केसी, गुलशन झा, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, प्रतिस जीसी, किशोर महतो, संदीप जोरा अर्जुन सऊद और श्याम ढकाल.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...