10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलसैमसन पर सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी, अब किस्मत चमकने से कोई रोक...

सैमसन पर सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी, अब किस्मत चमकने से कोई रोक नहीं सकता

Published on

नई दिल्ली

संजू सैमसन पहली बार 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री मारी थी। लंबा वक्त हो गया, लेकिन संजू सैमसन के नाम न तो इंटरनेशनल शतक था और न ही वह कभी लगातार टीम इंडिया में शामिल रहे। संजू सैमसन को अपने पहले अंतरराष्ट्रीय शतक के लिए आठ साल तक इंतजार करना पड़ा, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय मैच में समाप्त हुआ। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए संजू सैमसन ने मुश्किल वक्त में जबरदस्त बैटिंग की और 114 गेंदों पर 108 रन बनाए।

संजू ने शतक के दौरान 3 छक्के और 6 चौके लगाए। उनके शतक की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए। इसके बाद साउथ अफ्रीका को अर्शदीप की शानदार बॉलिंग के दम पर 218 रनों पर समेटते हुए 78 रनों की धांसू जीत दर्ज की। इस पर महान सुनील गावस्कर ने उनकी तारीफ करते हुए एक भविष्यवाणी भी की।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा- यह शतक उनके करियर को बदल देगा। वह हमेशा यहीं के थे। हम सभी जानते हैं कि उनके पास कितनी प्रतिभा है। हम सभी कहते रहे हैं कि उस प्रतिभा को देखें जो उनके पास है लेकिन अभी तक सामने नहीं आई। अब उन्होंने प्रदर्शन किया। सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि हर किसी के लिए भी।

दूसरी ओर, संजू सैमसन ने कहा- मैं वास्तव में भावुक महसूस कर रहा हूं। मैं इसे हासिल करके बहुत खुश हूं। मैं शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत मेहनत कर रहा हूं, और मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि परिणाम अब मेरे अनुरूप आ रहे हैं। मैंने और तिलक ने अच्छी बैटिंग की। संजू सैमसन ने पारी के बाद कहा- आज हम एक अतिरिक्त ऑलराउंडर खेल रहे थे। इसलिए मैंने और तिलक ने फैसला किया था कि हमें 40वें ओवर से कड़ी मेहनत करनी होगी।

मैच में रजत पाटीदार (16 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोरदार शुरुआत की, जबकि साई सुदर्शन (10) लगातार दो अर्धशतकों के बाद निराशाजनक रहे। कप्तान केएल राहुल (21) भी ठोस शुरुआत नहीं कर सके, जिससे भारत का स्कोर 101/3 हो गया। फिर सैमसन ने तिलक वर्मा (75 गेंद में 52, छह चौके और एक छक्का) के साथ चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। सैमसन ने अपना पहला शतक जड़ते हुए 114 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। रिंकू सिंह (27 गेंदों में 38 रन, तीन चौके और दो छक्के) ने फिनिशिंग टच देकर भारत को 296/8 तक पहुंचाया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...