जोहान्सबर्ग:
आंदिले फेहलुकवायो के ओवर में 4 गेंद में 22 कूटने के बाद सूर्यकुमार यादव ने रॉकेट की रफ्तार से अपना शतक पूरा किया था। सूर्यकुमार यादव ने 55 गेंद में अपना सैकड़ा पूरा किया। अपनी इस शतकीय पारी में सूर्या ने 7 चौके और 8 छक्का भी लगाया। सूर्यकुमार यादव का यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथा शतक है। सूर्यकुमार यादव ने अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद तेजी से अपना गियर बदला और अपने शतक को पूरा किया।
