22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलसूर्या की विस्फोटक पारी, आखिरी ओवर में जड़े 4 छक्के, 26 गेंद...

सूर्या की विस्फोटक पारी, आखिरी ओवर में जड़े 4 छक्के, 26 गेंद में कूट दिए 68 रन

Published on

नई दिल्ली

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार रात सूर्यकुमार यादव के नाम का तूफान आया। इस जलजले में हॉन्गकॉन्ग के गेंदबाज तबाह हो गए। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम एक वक्त में 17 ओवर्स में सिर्फ 138 रन था। मगर फिर यहां से सूर्या ने टॉप गियर लगाया और 13 गेंदों में 27 रन की अपनी पारी को 26 गेंद में कूटे 68 रन में तब्दील कर दिया।

आखिरी ओवर में 4 छक्के
सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली के साथ मिलकर आखिरी 3 ओवर में 54 रन पीट दिए। इसमें 41 रन सूर्य के बल्ले से आए। इस दौरान दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 22 गेंद में अपनी छठी टी-20 इंटरनेशनल फिफ्टी पूरी की। पारी के आखिर ओवर में उन्होंने तीन लगातार समेत कुल चार सिक्स जड़े। 20वां ओवर डालने आए हारून अरशद की गेंदों पर सूर्यकुमार ने चार छक्के समेत कुल 26 रन बनाए। शुरुआती 3 गेंद में लगातार तीन फिर चौथी बॉल डॉट होने के बाद पांचवीं गेंद छक्के के लिए बाउंड्री पार गई। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 6 छक्के और इतने ही चौके लगाए।

194 दिन बाद विराट कोहली का अर्धशतक
तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली ने भी लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में फिफ्टी जमाई (59* रन, 44 बॉल, 1 फोर, 3 सिक्स)। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 98 रन की साझेदारी हुई। इनके अलावा केएल राहुल ने 36 और कप्तान रोहित शर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। इस कमाल के बूते भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 193 का टारगेट दिया। इससे पहले हॉन्गकॉन्ग के कप्तान निजाकत खान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया था।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...