15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलइंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ध्रुव जुरेल की सरप्राइज...

इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ध्रुव जुरेल की सरप्राइज एंट्री, ईशान-शमी बाहर

Published on

नई दिल्ली,

इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम ने अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है। भारतीय टेस्ट टीम में तेज गेंदबाजज आवेश खान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी जगह मिली है। वहीं टीम में केएल राहुल और अय्यर अय्यर की भी वापसी हुई है।

इसके अलावा मोहम्मद शमी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, जिसके कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं है। बता दें कि बीसीसीआई ने अभी सिर्फ दो टेस्ट मैचों के लिए टीम को घोषित किया है।भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा।

शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, एस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमरा (उप-कप्तान), आवेश खान.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...