10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलसाउथ अफ्रीका को टक्कर भी नहीं दे पाई टीम इंडिया, पहले टेस्ट...

साउथ अफ्रीका को टक्कर भी नहीं दे पाई टीम इंडिया, पहले टेस्ट में पारी से मिली हार

Published on

सेंचुरियन

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में अभी तक टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। इस बार उम्मीद थी कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया यह कमाल कर देगी। लेकिन यह सपना टूट गया है। सेंचुरियन में हुए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को पारी और 32 रनों से हार मिली। बारिश की वजह से पहले दो दिन करीब 134 ओवर का ही खेल हो पाया। इसके बाद भी भारतीय टीम तीसरे ही दिन मुकाबला हार गई। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रन बनाए। उससे पहले टीम इंडिया 245 रनों पर आउट हो गई थी। साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 163 रनों की बढ़त मिली। भारत की दूसरी पारी सिर्फ 131 रनों पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब यह सीरीज साउथ अफ्रीका की टीम जीतेगी या फिर ड्रॉ होगी।

भारत की बैटिंग रही फेल
163 रनों की बढ़त के साथ दक्षिण अफ्रीका को जल्द ही पहली सफलता मिली जब कगिसो रबाडा की गेंद आश्चर्यजनक रूप से रोहित शर्मा के ऑफ-स्टंप पर जाकर लगी। इसके बाद नांद्रे बर्गर की उठती पर जायसवाल जल्द ही आउट हो गए। गेंद उनके ग्लव्स में लगने के बाद विकेटकीपर के हाथों में चली गई। शुभमन गिल ने कुछ अच्छे शॉर्ट खेले। रबाडा और यानसेन के खिलाफ उन्होंने सामने की तरफ और कवर ड्राइव लगाए। लेकिन वह 26 रन पर आउट हो गए, मार्को यानसेन की फुलर गेंद पर बोल्ड हो गए।

टी ब्रेक के बाद भारत ने लगातार विकेट खोए। श्रेयस अय्यर 6 और केएल राहुल 4 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन तो खाता भी नहीं खोल पाए। इस बीच विराट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। शार्दुल ठाकुर ने दो जबकि मोहम्मद सिराज ने 4 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना आउट हुए। विराट कोहली आखिरी विकेट के रूप में 76 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू कर रहे नांद्रे बर्गर ने 4, यानसेन ने 3 और रबाडा ने दो विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका के 10 बल्लेबाज ही खेले
अनुभवी डीन एल्गर दोहरे शतक से चूक गए लेकिन मार्को यानसन के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में 408 रन बना दिए। एल्गर (287 गेंद में 185 रन) करियर के पहले दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन शार्दुल ठाकुर की लेग साइड की बाउंसर पर प्रहार करने की कोशिश में विकेटकीपर केएल राहुल को कैच दे बैठे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...