18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलटीम इंडिया ने नकारा, कर्नाटक ने भी मोड़ा मुंह, अब इस सूरमा...

टीम इंडिया ने नकारा, कर्नाटक ने भी मोड़ा मुंह, अब इस सूरमा ने विदर्भ को रणजी के फाइनल में पहुंचाया

Published on

मुंबई

सेमीफाइनल में मुंबई ने कर्नाटक को और विदर्भ ने तमिलनाडु को हराकर रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। 10 मार्च यानी रविवार से रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त कॉन्टैस्ट देखने को मिलेगा, इस बात की पूरी संभावना है। हालांकि आज हम मुंबई या किसी मुंबईकर की बात नहीं करने वाले। आज हम बात करेंगे भारत के लिए टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर की। अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर के लिए मौजूदा रणजी ट्रॉफी का सीजन जबरदस्त गया है।

रणजी ट्रॉफी 2024 में मचाया करुण नायर ने अपने नाम का डंका
32 साल के अनुभवी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज करुण नायर का बल्ला मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में जमकर बोला है। उन्होंने इस सीजन रनों का अंबार लगाया है। उन्होंने इस सीजन विदर्भ को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

नायर ने इस सीजन रणजी ट्रॉफी में कुल 9 मुकाबले हैं। इस दौरान उन्होंने 15 पारियों में 41.09 की एवरेज से 616 रन ठोके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक देखने को मिले हैं। उनका हाइएस्ट स्कोर इस साल रणजी ट्रॉफी में 129 रन है।आपको बता दें कि 2023-2024 के डॉमेस्टिक सीजन से पहले करुण नायर ने कर्नाटक टीम को छोड़ दिया था। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर की थी।

भारतीय टीम ने तिहरा शतक जड़ने के बाद किया ड्रॉप
2016 में करुण नायर ने इंग्लैड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए तिहरा शतक जड़ा था। उन्होंने नाबाद 303 रन की पारी खेली थी, जिसमें 32 चौके और 4 छक्के शामिल थे। हालांकि उनको इस ऐतिहासिक पारी के बाद इतना खेलने का मौका नहीं मिला। कुछ समय बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। नायर ने अपने इंटरनेशनल करियर में भारत के लिए 6 टेस्ट और 2 वनडे खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 374 तो वनडे में 46 रन हैं।

Latest articles

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...