16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलटीम इंडिया की नई जर्सी हुई लॉन्च, तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग...

टीम इंडिया की नई जर्सी हुई लॉन्च, तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग डिजाइन

Published on

भारतीय टीम की नई किट स्पॉन्सर ने नई जर्सी लॉन्च कर दी है। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप से पहले एडिडास ने जर्सी दुनिया के सामने रखी। अब भारतीय खिलाड़ी इन्हीं जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे। 7 जून से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC का फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी। अभी खिलाड़ी नई ट्रेनिंग जर्सी में ही प्रैक्टिस करते हैं। पिछले ही महीने बीसीसीआई ने एडिडास के साथ 2028 तक के लिए कॉन्टैक्ट साइन किया था।

तीन फॉर्मेट में अलग जर्सी
टेस्ट, वनडे और टी20 के लिए एडिडास ने अलग-अलग जर्सी लॉन्च की है।जर्सी लॉन्च का कार्यक्रम वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया गया। विशाल जर्सियों को हवा में उड़ाकर दुनिया के सामने प्रदर्शित किया गया। टी20 में टीम इंडिया कॉलरलेस जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी। इसके साथ ही तीनों जर्सी के कंधे पर 3-3 पट्टियां बनीं हैं।

7 जून से WTC फाइनल
7 जून से टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलेगी। इसमें टीम नई जर्सी ही पहनेगी। टीम इंडिया नई ट्रेनिंग किट में प्रैक्टिस भी कर रही है। टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए खिलाड़ियों के इंग्लैंड पहुंचने के बाद नई ट्रेनिंग किट लॉन्च की गई थी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

सीएम भगवंत मान ने 8वीं की मेरिट धारक छात्राओं को किया सम्मानित, मुनीम की बेटी ने किया प्रदेश टॉप

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...