10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलफॉर्म में लौटा टीम इंडिया का वनडे किंग, शतक से चूके पर...

फॉर्म में लौटा टीम इंडिया का वनडे किंग, शतक से चूके पर बड़ा रिकॉर्ड तोड़ गए शुभमन गिल

Published on

तरौबा, ट्रिनीडाड

ब्रायन लारा स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी मैच में शुभमन गिल अपने छठे शतक से चूक गए। अभी तक वेस्टइंडीज के इस पूरे दौरे पर बुरे फॉर्म से जूझ रहे शुभमन ने 92 गेंद में 85 रन बनाए। एक खराब बॉल पर पुल करने की कोशिश में शॉर्ट मिड विकेट पर स्पिनर मोती ने कारियाह के हाथों कैच आउट करवाया। शुरुआती 10 ओवर्स में शुभमन ने कई दर्शनीय शॉट्स लगाए। इस पारी में शुभमन गिल के बल्ले से कुल 11 चौके निकले। शुभमन गिल ने इस दौरान ईशान किशन के साथ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 143 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।

ईशान-शुभमन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप
आखिरी और तीसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया के प्रयोग का दौर जारी रहा। एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे। ईशान किशन और शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया। इस युवा ओपनिंग जोड़ी ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप कर डाली। ईशान-शुभमन ने पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की जोकि वेस्टइंडीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में भारत की ओर से हाईएस्ट ओपनिंग पार्टनरशिप है। इन दोनों ने शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे द्वारा 2017 में बनाए गए 132 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा।

गिल ने एक छोर संभाले रखा
अभी तक वेस्टइंडीज के इस पूरे दौरे पर बुरे फॉर्म से जूझ रहे शुभमन ने तीसरे वनडे में अपनी लय हासिल करते हुए टूर पर अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। शुभमन ने ईशान के साथ साझेदारी के दौरान उन्होंने 54 गेंद पर 55 रन जोड़े। ईशान के आउट होने के बाद सीरीज का पहला मैच खेल रहे रुतुराज गायकवाड (8) भी सस्ते में आउट हो गए और पारी को संवारने की जिम्मेदारी शुभमन पर गई। उनका साथ देने आए संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। करियर में पहली बार चौथे क्रम पर उतरे संजू ने 39 गेंद पर अपने करियर की तीसरी फिफ्टी जड़कर रनों की रफ्तार को बढ़ाया। संजू तब आउट हुए जब साझेदारी 69 रन की हो चुकी थी। चौथे विकेट के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर शुभमन गिल ने 41 गेंद में सुस्त 21 रन जोड़े।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...