19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलजडेजा की चोट से टेंशन, PAK के खिलाफ बदलनी होगी प्लेइंग-11, किसे...

जडेजा की चोट से टेंशन, PAK के खिलाफ बदलनी होगी प्लेइंग-11, किसे मिलेगी जगह?

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप 2022 में सुपर-4 के मैच शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है. भारत को यह झटका तब लगा है जब रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है.

रवींद्र जडेजा को लेकर बीसीसीआई ने शुक्रवार को ही बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. रवींद्र जडेजा ने एशिया कप में अभी तक हुए दोनों मैच में हिस्सा लिया, ऐसे में अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारत को अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करना ही होगा.

एशिया कप 2022 में रवींद्र जडेजा
• बनाम पाकिस्तान- 35 रन, 11/0
• बनाम हॉन्ग कॉन्ग- 15/1

किसे मौका देंगे रोहित शर्मा?
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह जिस भी प्लेयर को लाने की कोशिश होगी, वह एक ऑलराउंडर ही हो सकता है. क्योंकि जडेजा के बाहर होने से बल्लेबाजी का एक ऑप्शन भी कम होता है, साथ ही वह दो-चार ओवर भी कर सकते हैं. ऐसे में रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के सामने यही सबसे बड़ी टेंशन है.

क्या उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका मिलेगा, जो चार ओवर डालने के साथ-साथ कुछ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. या फिर अक्षर पटेल को ही सीधा प्लेइंग-11 में एंट्री दी जा सकती है. क्योंकि वह भी बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिनर ही हैं, साथ ही वह तेज़ी से बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. अक्षर के पास भी यूएई में आईपीएल खेलने का अनुभव है.

क्या ऋषभ पंत को मिलेगा मौका?
हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भारत ने हार्दिक पंड्या को आराम दिया था और ऋषभ पंत की प्लेइंग-11 में एंट्री करवाई थी. पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पंड्या की वापसी पक्की है, ऐसे में क्या ऋषभ पंत को ही रवींद्र जडेजा की जगह रखा जाएगा. ताकि बल्लेबाजी का एक ऑप्शन बढ़ सके, ऐसी स्थिति में तीन तेज़ गेंदबाज़, एक स्पिनर और एक ऑलराउंडर से ही सभी 20 ओवर डलवाने होंगे.

ये हो सकती है पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11:
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, आवेश खान

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...