11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeखेलढाई दिन में टेस्ट खत्म, इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को पारी से रौंदा,...

ढाई दिन में टेस्ट खत्म, इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को पारी से रौंदा, शोएब बशीर ने डाला करियर का बेस्ट स्पेल

Published on

नॉटिंघम

इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच को आसानी से जीत लिया है। ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर इंग्लैंड को एक पारी और 45 रनों से जीत मिली। फॉलोऑन खेलते हुए जिम्बाब्वे की दूसरी पारी 255 रनों पर सिमट गई। अपनी पहली पारी में जिम्बाब्वे की टीम ने 265 रन बनाए थे। पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने इस मुकाबले में 6 विकेट पर 565 रन ठोक दिए थे। टीम की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए थे।

शोएब बशीर ने 6 विकेट झटके
जिम्बाब्वे की दूसरी पारी में इंग्लैंड के युवा स्पिनर शोएब बशीर ने 6 विकेट लिए। उन्होंने 18 ओवर में 81 रन खर्च किए। यह शोएब के टेस्ट करियर का बेस्ट स्पेल भी है। उन्होंने चौथी बार टेस्ट की पारी में 4 विकेट लिए हैं। वह 22 साल से कम की उम्र में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले इंग्लिश गेंदबाज भी बन गए हैं। स्टीवन फिन ने 3 बार ऐसा किया था। गस एटकिंसन, बेन स्टोक्स और जोश टंग को 1-1 सफलता मिली।

इस मुकाबले में शोएब बशीर ने कुल 9 विकेट लिए। यह किसी एक टेस्ट में उनका बेस्ट प्रदर्शन है। बशीर ने पिछले साल की शुरुआत में भारत दौरे पर ही टेस्ट डेब्यू किया था। इस मैच के दौरान वह टेस्ट में सबसे कम उम्र में 50 विकेट लेने वाले इंग्लैंड गेंदबाज भी बने।

आखिरी 6 बल्लेबाज सस्ते में आउट
पहली पारी में जिम्बाब्वे के आखिरी 5 विकेट सिर्फ 19 रनों पर गिर गए थे। दूसरी पारी में एक समय टीम का स्कोर 4 विकेट पर 207 रन था। 48 रन बनाने में टीम को आखिरी 6 बल्लेबाज आउट हो गए। प्रमुख बल्लेबाज सीन विलियम्स ने 88 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 82 गेंदों पर 16 चौके मारे। सिकंदर रजा ने 60 रन बनाए। 2003 के बाद इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच टेस्ट मैच खेला गया।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...