12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलसांप की तरह लहराई गेंद... पहली ही बॉल पर मार्श की बत्ती...

सांप की तरह लहराई गेंद… पहली ही बॉल पर मार्श की बत्ती गुल, अर्शदीप ने किया बुरा हाल

Published on

लखनऊ

आईपीएल 2025 के 13वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से हो रहा है। इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रेयस का ये फैसला एकदम सही रहा और उनकी टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में लखनऊ की टीम को एक बड़ा झटका दे दिया।

मिचेल मार्श हुए फेल
पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में मिचेल मार्श का बल्ला नहीं चला। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद, उनसे फिर बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन अर्शदीप सिंह ने उन्हें गोल्डन डक पर आउट कर दिया। अर्शदीप की चतुराई भरी गेंदबाजी ने मार्श की आक्रामक पारी खेलने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

लगातार बना रहे थे रन
मिचेल मार्श ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 36 गेंदों में 72 रन बनाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक जमाया था। इसलिए, उनसे पंजाब किंग्स के खिलाफ भी बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन अर्शदीप सिंह ने अपनी सटीक गेंदबाजी से उन्हें चौंका दिया। उन्होंने मैच के चौथे गेंद पर ही मार्श का विकेट ले लिया।

अर्शदीप का कमाल
अर्शदीप ने एक धीमी गेंद फेंकी जो मिडल और लेग स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ थी। मार्श ने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में चली गई। मार्को जेनसन ने मिड-ऑन पर आसान कैच लपका। इस तरह, मार्श बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...