6.9 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलसिराज की आग उगलती गेंद का बल्लेबाज के पास नहीं था कोई...

सिराज की आग उगलती गेंद का बल्लेबाज के पास नहीं था कोई जवाब, पलक झपकते ही उखड़ गया मिडिल स्टंप

Published on

पोर्ट ऑफ स्पेन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद के क्वीन पार्क ओवल में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अब तक दोनों टीमों ने शानदार बल्लेबाजी की है। भारत के बाद अब कैरेबियाई टीम भी बल्लेबाजी में दमखम दिखा रही है और भारतीय गेंदबाजों को खूब थका रही है। हालांकि जैसे तैसे अब भारतीय गेंदबाज अपनी पूरी जान लगा रहे हैं और विकेट लेने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के तेज तर्रार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी अपनी घातक गेंद से वेस्टइंडीज के जोशुआ डा सिल्वा का काम तमाम किया है और वापसी पवेलियन भेजा है।

सिराज ने जोशुआ का उखाड़ा मिडिल स्टंप
दरअसल, वेस्टइंडीज की पारी का 98वां ओवर भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अपनी गेंदबाजी से आग उगलने वाले युवा मोहम्मद सिराज डाल रहे थे। सिराज के ओवर की दूसरी गेंद पर कैरेबियाई टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोशुआ डा सिल्वा स्ट्राइक पर थे। सिराज ने जोशुआ को गुड लेंथ पर गेंद डाली।

https://twitter.com/i/status/1682844924561989633

सिराज की गेंद पड़ने के बीच तेजी के साथ अंदर आई और जोशुआ के बैट और पैड के बीच के गैप में से निकलकर सीधा उनके मिडिल स्टंप पर जाकर लगी। गेंद इतनी तेज थी कि स्टंप ही उखड गया। जोशुआ डा सिल्वा को बोल्ड मारने के बाद सिराज ने दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सेलिब्रेशन किया। इस पूरे मोमेंट की वीडियो इस वक्त चर्चा में बनी हुई।

भारतीय टीम के लिए सिराज का योगदान
हैदराबाद के 29 साल के मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम के लिए खेलने का इतना अनुभव नहीं है। लेकिन उन्होंने अब तक जितना भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है, अपनी गेंदबाजी से लगातार सबका दिल जीता है। सिराज ने भारत के लिए अब तक 20 टेस्ट, 24 वनडे और 8 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने खेले गए 20 टेस्ट में 54 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 43 और टी20 में 11 विकेट लिए हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...